OTT New Release This Week: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नवंबर के आखिरी हफ्ते में कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई थीं। अब दिसंबर का महीना आ गया है और अपने साथ ढेरों नई फिल्में और सीरीज की सौगात ले आया है। इस लिस्ट में आलिया भट्ट से लेकर राजकुमार राव तक कई स्टार्स की फिल्में शामिल हैं। अगर आप भी पुराने कंटेंट देख चुके हैं और नए कंटेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो समझ लीजिए कि आपका यह वीकेंड काफी शानदार होने वाला है। आइए फटाफट देख लेते हैं कि दिसंबर के इस हफ्ते में कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही हैं…
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म को 6 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
जिगरा
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’ 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला था। अब 6 दिसंबर को आलिया की यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 ने रिलीज से पहले की करोड़ों की कमाई, एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड
अमरन
फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी और शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘अमरन’ 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म 5 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।
अग्नि
प्रतीक गांधी और दिव्येंदु की फिल्म ‘अग्नि’ पिछले काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। अब इस फिल्म को 6 दिसंबर को रिलीज किया जा रहा है। मेकर्स यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज करेंगे।
तनाव सीजन 2
मानव विज, कबीर बेदी और रजत कपूर स्टारर वेब सीरीज ‘तनाव सीजन 2’ भी रिलीज होने के लिए तैयार है। इस वेब सीरीज को 6 दिसंबर को सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा।
मटका
वरुण तेज, मीनाक्षी चौधरी और नोरा फतेही स्टारर फिल्म ‘मटका’ 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ खास नहीं था। अब यह फिल्म 5 दिसंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर तेलुगु भाषा में रिलीज हो रही है।
माईरी
तन्वी मुंडले स्टारर टीवी शो ‘माईरी’ भी दिसंबर के पहले हफ्ते में रिलीज होने के लिए तैयार है। सचिन धरेकर के डायरेक्शन में बना यह शो 6 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर दस्तक दे रहा है।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
9 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
13 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
15 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
16 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
17 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines