OTT New Release: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की ‘सिकंदर’ और मोहनलाल की ‘L2 एम्पुरान’ सिनेमाघरों में कब्जा जमाए बैठी है। वहीं सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ रिलीज होने के लिए तैयार है। इस बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक्शन से थ्रिलर और हॉरर फिल्मों की भरमार आने के लिए तैयार है। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो से लेकर जी5 तक कई फिल्में और वेब सीरीज इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों को आप घर बैठकर परिवार और दोस्तों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।
‘छावा’
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब ये फिल्म 11 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।
‘प्रविंकूडु शप्पू’
इस हफ्ते कॉमेडी फिल्म ‘प्रविंकूडु शप्पू’ भी आपको एंटरटेन करने के लिए आ रही है। ‘प्रविंकूडु शप्पू’ एक मलयालम ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे 11 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: अपूर्वा मुखीजा को मिली जान से मारने और एसिड अटैक की धमकी, पोस्ट में दिखा 2 महीने का टॉर्चर
‘छोरी 2’
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा की हॉरर फिल्म ‘छोरी 2’ का ट्रेलर पिछले दिनों ही रिलीज हुआ था। अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म 11 अप्रैल को स्ट्रीम की जाएगी।
‘ब्लैक मिरर 7’
पॉपुलर वेब सीरीज ‘ब्लैक मिरर’ के पिछले सीजन काफी हिट साबित हुए थे। अब ‘ब्लैक मिरर’ अपने 7वें सीजन के साथ वापस आ गया है। इस सीरीज में 6 एपिसोड होंगे जिसमें इंसान और तकनीक के स्वभाव की जटिलताओं को दिखाया गया है। ये सीरीज 10 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।
‘डॉक्टर हू’
नकुटी गतवा की वेब सीरीज ‘डॉक्टर हू’ का दूसरा सीजन भी इस हफ्ते रिलीज होने के लिए तैयार है। इस सीरीज में टाइम ट्रैवल करने वाले TARDIS को पहले से ज्यादा खतरनाक दुश्मनों का सामना करना होगा। ये सीरीज 12 अप्रैल से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी।
‘हैक्स 4’
अमेरिकन कॉमेडी वेब सीरीज ‘हैक्स सीजन 4’ भी ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए तैयार है। हन्नाह आइनबिंदर, जीन स्मार्ट और कार्ल क्लेमेन्स-हॉपकिंस स्टारर इस सीरीज में स्टैंड-अप कॉमेडियन और कॉमेडी राइटर के बीच के रिश्तों को दिखाया जाएगा।
‘किंग्स्टन’
कमल प्रकाश के डायरेक्शन में बनी तमिल फिल्म ‘किंग्स्टन’ पिछले महीने मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। अब ये फिल्म 13 अप्रैल को जी5 पर स्ट्रीम हो रही है।
‘नॉर्थ ऑफ नॉर्थ’
अन्ना लम्बे और केइरा बेले कूपर स्टारर कैनेडियन कॉमेडी सीरीज ‘नॉर्थ ऑफ नॉर्थ’ भी इस हफ्ते रिलीज हो रही है। इस सीरीज को 10 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
47 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines