Varun Sharma Movie Wild Wild Punjab Release Update: बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा ने अपनी नई फिल्म अनाउंस कर दी है। उन्होंने पिछली बार फिल्म ‘फुकरे 3’ से दर्शकों को एंटरटेन किया था। इसके बाद आखिरी बार उन्हें रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘तेरा क्या होगा लवली’ में देखा गया था। अब एक्टर अपनी अगली फिल्म ‘वाइल्ड वाइल्ड पंजाब’ के साथ धमाल मचाने के लिए लौट रहे हैं। यानी कि उड़ता पंजाब के बाद वाइल्ड वाइल्ड पंजाब देखने को मिलने वाली है। बीते दिनों ही नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म का ऐलान किया था। वहीं अब इसकी रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। बता दें कि ‘वाइल्ड वाइल्ड पंजाब’ में वरुण शर्मा के अलावा सनी सिंह, जस्सी गिल, मनजोत, पत्रलेखा और इशिता राज जैसे स्टार्स भी दिखाई देंगे।
क्या होगी फिल्म की कहानी?
जाहिर है कि वरुण शर्मा ‘फुकरे’ के बाद फिर से कॉमेडी फिल्म ‘वाइल्ड वाइल्ड पंजाब’ लेकर आए हैं, जिसकी कहानी यारी, दोस्ती और टूटे दिल पर बेस्ड है। फिल्म में वरुण का किरदार खन्ने का होगा जो ब्रेकअप के दर्द से गुजर रहा है। उसके टूटे हुए दिल को संभालने के लिए उसके दोस्त उसे ‘ब्रेक-अप ट्रिप’ पर लेकर जाते हैं। अब यहां से उनकी लाइफ में क्या मोड़ आएगा ये देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है। एक नए पोस्टर के साथ नेटफ्लिक्स ने फिल्म ‘वाइल्ड वाइल्ड पंजाब’ की रिलीज डेट अनाउंस की है। साथ में बेहद दिलचस्प कैप्शन भी दिया है।
यह भी पढ़ें: फेक कैमरे से ऑडियंस को देना पड़ा धोखा… मयूर और आलम ने शेयर किया ‘कोटा फैक्ट्री’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
कब रिलीज होगी फिल्म?
पोस्ट को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा, ‘चार दोस्त, एक लंबा सफर, और एक्स को मैं तुम्हें भुला चुका हूं बोलने की कोशिश करना। एक वाइल्ड वाइल्ड सवारी के लिए खुद को तैयार कर लें। ये फिल्म 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है।’ आपको बता दें कि वरुण शर्मा की फिल्म ‘वाइल्ड वाइल्ड पंजाब’ को सिमरप्रीत सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले वो ‘कॉलेज रोमांस’ और ‘हाफ लव हाफ अरेंज्ड’ को डायरेक्ट कर चुके हैं।
वाइल्ड वाइल्ड पंजाब से मचाएंगे तहलका
गौरतलब है कि वरुण शर्मा का फिल्म ‘फुकरे’ में चूचा वाला किरदार काफी पॉपुलर हुआ था। इसके बाद उन्होंने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ में सेक्सा का किरदार निभाया था, जो काफी ज्यादा पॉपुलर रहा। इसके बाद वरुण धवन ने कुछ और फिल्मों में काम किया। अब वरुण फिल्म ‘वाइल्ड वाइल्ड पंजाब’ से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाने आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
9 mins agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
29 mins agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
59 mins agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
3 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
10 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
12 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
12 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
13 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
15 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines