OTT Movies: आजकल फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ महीने बाद OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देती हैं। कई बार तो ऐसा भी देखा जाता है कि जो फिल्में सिनेमाघरों में कमाल नहीं दिखा पाती हैं, वो जब OTT पर रिलीज होती हैं तो कमाल ही कर देती हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि आजकल लोग सिनेमाघरों में जाने की बजाए कई बार घर बैठे OTT पर फिल्में देखना पसंद करते हैं। जाहिर है कि पूरे परिवार के साथ घर बैठ OTT पर फिल्में देखने का अलग ही मजा है। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें सिनेमाघरों में कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला लेकिन OTT पर रिलीज हुई तो बेशुमार प्यार मिला।
Laapataa Ladies
आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी किरण राव की डायरेक्टेड फिल्म ‘लापता लेडीज’ को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है। आलम ये रहा कि इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए। लोगों ने फिल्म की खूब तारीफ की जिसके बाद ये फिल्म OTT की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई। हालांकि लापता लेडीज सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई बेहद कम थी।
Fighter
ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘फाइटर’ 26 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी बज था। लोगों को उम्मीद थी कि फाइटर कमाल कर जाएगी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका खास जादू नहीं चला। वहीं OTT पर रिलीज होने के बाद फाइटर ने धमाल मचा दिया।
Dunki
शाहरुख खान और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘डंकी’ पिछले साल दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पठान और जवान बॉक्स ऑफिस पर जितनी हिट हुई थी, डंकी वैसा कमाल नहीं दिखा पाई थी। हालांकि जब डंकी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई तो इसे लोगों का बेशुमार प्यार मिला। इस फिल्म को 100 घंटे से ज्यादा देखा गया था। आलम ये रहा कि इसने जवान को भी पीछे छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: Netflix की ये वेब सीरीज देख आ जाएगी शर्म, 18 से कम उम्र वाले रहें कोसों दूर
Sukhee
शिल्पा शेट्टी, कुशा कपिला और अमित साध स्टारर फिल्म ‘सुखी’ पिछले साल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को सिनेमाघरों में कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। जब सुखी OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई तो इसे दर्शकों का काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिला था।
Dhak Dhak
फातिमा सना शेख, दिया मिर्जा और रत्ना पाठक शाह स्टारर फिल्म ‘धक धक’ पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जहां उसका प्रदर्शन काफी निराशा भरा था। यह फिल्म समीक्षकों को भी खास पसंद नहीं आई थी। लेकिन जब धक धक नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई तो इसने कमाल कर दिया था।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
14 mins ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
3 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
3 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
5 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
5 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
8 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
8 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
16 hrs agoDrishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines