Helly Shah In Gullak 4: जितेंद्र कुमार की ‘पंचायत 3’ पिछले दिनों OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब बारी है TVF की अगली वेब सीरीज ‘गुल्लक’ की जिसका अगला सीजन आने के लिए तैयार है। जब से ये वेब सीरीज अनाउंस हुई है, उसके बाद से फैंस इसकी रिलीज के लिए काफी एक्साइटेड हैं। ये सीरीज शुक्रवार, 7 जून को सोनी लिव पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस बार ‘गुल्लक 4’ में एक नए चेहरे की एंट्री होने वाली है। ये कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस हेली शाह हैं, जिनका किरदार इसमें काफी दिलचस्प होने वाला है। उनके किरदार पर बात करने से पहले आइए जान लेते हैं कि आखिर कौन हैं हेली शाह?
कौन हैं हेली शाह?
हेली शाह टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिनका जन्म 7 जनवरी 1996 को हुआ था। गुजरात के अहमदाबाद में जन्मीं हेली 8वीं क्लास में थीं, जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की। उन्हें अब तक कई टीवी शोज में देखा जा चुका है। हालांकि उन्हें असली पहचान टीवी शो ‘स्वरागिनी’ से मिली थी। इस शो से एक्ट्रेस काफी पॉपुलर हुई थीं। इसके अलावा उन्हें ‘इश्क में मरजावां’, ‘सुफियाना प्यार मेरा’, ‘खुशियों की गुल्लक आशी’ और ‘गुलाल’ जैसे कई टीवी शो में देखा जा चुका है। इसके अलावा वो डांस शो ‘झलक दिखला जा 9’ में नजर आ चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: Netflix की ये वेब सीरीज देख आ जाएगी शर्म, 18 से कम उम्र वाले रहें कोसों दूर
Cannes में डिजाइनर्स पर लगा चुकीं भेदभाव का आरोप
बता दें कि हेली शाह वैसे तो काफी पॉपुलर हैं। साल 2022 में वो 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर डेब्यू कर चुकी हैं। हालांकि वहां से आने के बाद उन्होंने बड़ा खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि जब वो कान्स के लिए तैयारी कर रही थीं, तब उन्हें काफी पक्षपात का सामना करना पड़ा था। एक्ट्रेस ने एक बयान में कहा था कि इंडियन डिजाइनर्स ने उनके साथ भेदभाव किया था। इस वजह से उन्हें काफी दुख पहुंचा। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने करीब एक महीने पहले डिजाइनर्स को रेड कार्पेट के लिए ड्रेस तैयार करने के लिए बोला था, लेकिन बाद में डिजाइनर्स ने डेट क्लोज कर दी थी।
‘गुल्लक 4’ में हुई एंट्री
एक्ट्रेस हेली शाह पॉपुलर वेब सीरीज ‘गुल्लक 4’ से अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपने किरदार पर बात की। उन्होंने बताया कि ‘गुल्लक 4’ में उनका किरदार प्रीति का होगा जो पेशे से एक डॉक्टर है। उन्होंने बताया कि वो अपने किरदार के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। साथ ही गुल्लक जैसी पॉपुलर सीरीज का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं।
मिश्रा परिवार के बड़े बेटे की लव इंटरेस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘गुल्लक 4’ में मिश्रा परिवार के बड़े बेटे आनंद मिश्रा उर्फ अन्नू की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। शो में यह किरदार एक्टर वैभव राज गुप्ता निभा रहे हैं। पिछले सीजन में दिखाया गया था कि अन्नू ने मेडिकल रिप्रजेंटेटिव की नौकरी करनी शुरू कर दी थी। अब नए सीजन में देखने को मिलेगा कि नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात डॉक्टर प्रीति से होगी। शो में दोनों का अफेयर दिखाया जा सकता है। खैर आगे की कहानी क्या होगी इसका पता ‘गुल्लक 4’ रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines