Year Ender 2023: इस साल OTT पर आने के बाद बदली इन सितारों की किस्मत, देखें पूरी लिस्ट

Bollywood Celeb Ott Debut: बॉलीवुड का क्रेज अब पहले से बहुत कम हो गया है, यही कारण है ज्यादातर सेलेब्स ओटीटी की तरफ जा रहे हैं। ऐसी इस साल शाहिद समेत कई सेलेब्स ने इस साल ओटीटी पर अपना जलवा दिखाया है।

Bollywood celeb ott debut

image credit instagram

विज्ञापन

Bollywood Celeb Ott Debut: साल 2023 खत्म होने को है और ये साल बॉलीवुड स्टार्स के लिए काफी खास रहा, वहीं कुछ के लिए ओटीटी के लिहाज से भी ये काफी शानदार रहा, कुछ स्टार्स ने इस साल ओटीटी से डेब्यू किया है। ओटीटी पर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने जलवे दिखाए हैं और शानदार कमाई की है। इस लिस्ट में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर सहित कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं। अब आपको बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन है जिन्होंने ओटीटी से डेब्यू किया है देशभर में अपने प्रदर्शन से तारीफ हासिल की है।

सोनाक्षी सिन्हा

पहले बात करतें हैं सोनाक्षी सिन्हा की, एक्ट्रेस ने दहाड़ सीरिज में एक पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया है, बता दें, दहाड़ वेबसीरिज 12 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गई थी। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा की एक्टिंग को पुलिस ऑफिसर के रोल में दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

विज्ञापन

नाइट मैनेजर

अनिल कपूर की सीरिज नाइट मैनेजर तो आपको याद ही होगी, ये डिज्नी हॉटस्टार पर 16 फरवरी को रिलीज हुई थी। अनिल कपूर का धांसू और सस्पेंसिग रोल दर्शकों को बेहद पसंद आया।

विज्ञापन

आदित्य रॉय कपूर

इस सीरिज के साथ आदित्य रॉय कपूर ने भी ओटीटी पर डेब्यू किया, उन्होंने सीरिज में नाइट मैनेजर का रोल प्ले किया है, साथ ही सीरिज में दर्शकों को आदित्य रॉप कपूर का शोभिता धुलिपाला के साथ बॉन्ड भी फैंस को बेहद पसंद आया।

विज्ञापन

फर्जी

शाहिद कपूर ने फिल्म फर्जी से इस साल डेब्यू किया, फर्जी में शाहिद कपूर ने जबरदस्त एक्टिंग की है, ये 10 फरवरी को अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी, इसमें शाहिद कपूर के साथ राशि खन्ना ने भी लीड रोल प्ले किया था । ये सीरिज पैसों पर आधारित है।

विज्ञापन

माया डिसूजा के रोल में खूब छाई करीना

करीना कपूर ने भी इस साल 21 सितंबर को जाने जान से डेब्यू किया। ये एक थ्रिलर वेबसीरिज है, जिसमें करीना ने माया डिसूजा का रोल प्ले किया है और एक बच्ची की मां के रूप में करीना का कैरेक्टर फैंस को बेहद पसंद आया।

विज्ञापन

‘रफूचक्कर’

मनीष पॉल ने रफूचक्कर से अपना ओटीटी डेब्यू किया, उनकी एक्टिंग दर्शकों को बेहद पसंद आई, ये 15 जून को जियो सिनेमा पर रिलीज हुई थी ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ