Oscars 2026: इंडियन सिनेमा की ऐतिहासिक एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ रिलीज के बाद से ही काफी चर्चा में बनी हुई है. भारत से लेकर दुनियाभर में धांसू कमाई करने वाली इस एनिमेटेड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया. फिर ओटीटी पर रिलीज किया गया तो वहां भी इसका जलवा खूब देखने के लिए मिला. ऐसे में अब फिल्म ऑस्कर 2026 को लेकर चर्चा में हैं. ये मूवी इस अकेडमी अवॉर्ड की रेस में है. 98वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए एलिजिबल फिल्मों की पूरी लिस्ट जारी की गई है.
‘महावतार नरसिम्हा’ का 35 से होगा मुकाबला
‘महावतार नरसिम्हा’ का मुकाबला 35 फिल्मों से है, जो दुनियाभर में तहलका मचा चुकी हैं. एनिमेटेड फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए एलिजिबल 35 फिल्में हैं. इस लिस्ट में ‘KPop डेमन हंटर्स’, नियॉन की ‘आर्को’, डिज्नी की ‘एलियो’, ‘जूटोपिया 2’, नेटफ्लिक्स की ‘इन योर ड्रीम्स’, भारत की हिट फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’, ‘चेनसॉ मैन – द मूवी: रेजे आर्क’, चीनी ब्लॉकबस्टर ‘ने झा 2’, क्रंचरोल/सोनी की ‘डेमन स्लेयर: किमेत्सु नो याइबा इनफिनिटी कैसल’ और जीकिड्स की ‘लिटिल एमिली ऑर द कैरेक्टर ऑफ रेन’ जैसी 35 फिल्मों के नाम शामिल हैं,
यह भी पढ़ें: Susanthica बनीं ‘सा रे गा मा पा’ सीजन 5 की विनर, रनरअप-कैश प्राइज और ट्रॉफी समेत जानिए सब कुछ
ऑस्कर के लिए कैसे होता है सेलेक्शन?
इसके साथ ही अगर ऑस्कर के लिए सेलेक्शन की बात की जाए तो इस नॉमिनेशन को पाने के लिए फिल्मों को अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ता है. अकेडमी के अनुसार, फिल्म 40 मिनट से ज्यादा की होनी चाहिए और इसका कम से कम 75% हिस्से में एनिमेशन हो. वहीं, अमेरिका के योग्य थिएटर्स में रिलीज मिली हो. फिल्म ‘नरसिम्हा अवतार’ इन शर्तों पर खरा उतरती है. सबसे अच्छी बात ये है कि नियमों में बदलाव के बाद भी यह फिल्म बेस्ट एनिमेटेड फीचर और बेस्ट इंटरनेशनल फीचर दोनों कैटेगरी के आवेदन करने के लिए इलिजिबल है. ऐसे में देखना होगा कि ये ऑस्कर की पहली नॉमिनेशनल की प्रक्रिया में सफल हो पाती या नहीं.\
यह भी पढ़ें: ‘120 बहादुर’ या ‘मस्ती 4’, पहले वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर किसका चला जादू? ‘दे दे प्यार दे 2’ का जलवा बरकरार
कब होगा नॉमिनेशन का ऐलान?
बहरहाल, ऑस्कर 2026 के नॉमिनेशन के ऐलान की बात की जाए तो इसकी घोषणा 22 जनवरी 2026 को किया जाएगा. जबकि इसका आयोजन 15 मार्च 2026 को होगा.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: कौन होगा इस सीजन का विनर? ग्रैंड फिनाले से पहले मिला बड़ा हिंट
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
14 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
15 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
17 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
18 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
20 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
21 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
21 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
22 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines