हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Oscars 2025: 97वें Academy Awards का ऐलान, जानें भारत में कब देख सकेंगे लाइव प्रसारण?

Oscars 2025: ऑस्कर अवॉर्ड्स 2025 (Oscars Awards 2025) का ऐलान हो गया है। जी हां, 97वें अकादमी अवॉर्ड्स (96th Academy Awards) का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार था। वहीं, अब इस पर बड़ा अपडेट आ गया है, जिससे हर कोई बेहद खुश है। आइए आपको बताते हैं कि ऑस्कर अवॉर्ड्स 2025 को कब देखा जा सकेगा?

विज्ञापन
Oscars 2025, image credit- Google

Oscars 2025: ऑस्कर अवॉर्ड्स 2025 (Oscars Awards 2025) का ऐलान हो गया है। जी हां, 97वें अकादमी अवॉर्ड्स (96th Academy Awards) का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार था। वहीं, अब इस पर बड़ा अपडेट आ गया है, जिससे हर कोई बेहद खुश है। आइए आपको बताते हैं कि ऑस्कर अवॉर्ड्स 2025 को कब और कहां देखा जा सकेगा?

97वें Academy Awards का ऐलान

सिनेमा की दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड शो ऑस्कर अवॉर्ड्स को लेकर हर कोई एक्साइटेड रहता है। 97वें अकादमी अवॉर्ड्स की बात करें तो ऑस्कर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऑस्कर अवॉर्ड्स 2025 को लेकर ताजा अपडेट साझा किया है। जी हां, ऑस्कर ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि अपने कैलेंडर को मार्क कर लीजिए, 97वें अकादमी अवॉर्ड्स का आयोजन 2025, मार्च 02 को किया जाएगा। साथ ही 2025, जनवरी 17 को नॉमिनेशन का ऐलान होगा।

भारत में कब देख सकेंगे?

बता दें कि हर साल की तरह ही अगले साल 2025 को भी ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन शाम 7 बजे से शुरू होगा। इसी के साथ भारत में इसे 3 मार्च की सुबह 4 से साढ़े चार बजे के बीच लाइव देखा जा सकेगा। ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए हर एक सितारा बेहद बेसब्री से इस शाम का इंतजार करता है। इस साल भारत से सिर्फ फिल्म ‘टू किल अ टाइगर’ ऑस्कर 2024 में नॉमिनेट हुई थी। हालांकि ’20 डेज इन मरियापोल’ ने इस फिल्म की जगह अपनी नाम जमा लिया था।

पहली बार 1957 में भारतीय फिल्मों की हुई थी ऑस्कर में एंट्री

बता दें कि साल 1927 में ऑस्कर अवॉर्ड्स की शुरुआत हो गई थी, लेकिन साल 1957 में पहली बार भारतीय फिल्मों ने ऑस्कर में एंट्री की और फिल्म ‘मदर इंडिया’ अकादमी पुरस्कारों के लिए नॉमिनेट हुई। इस फिल्म के बाद भारतीय फिल्मों की ऑस्कर में एंट्री होने लगी। इसके बाद कई फिल्मों को अकादमी अवॉर्ड्स में जाने का मौका मिला। बताते चलें कि साल 2023 में फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर 2024 अवॉर्ड अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें- Sherlyn Chopra ने बेहद अलग ढंग से मनाई ईद, यूजर बोला- इस तरह से तो कोई नहीं मनाता

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें