Oscars 2023: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड ‘ऑस्कर्स’ में राजमौली की फिल्म ‘RRR’ ने धूम मचा दी। फिल्म के गाने को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है। लॉस एंजलिस में हुए इस शो में जैसे ही ‘नाटू-नाटू’ गाने के लिए अवॉर्ड की घोषणा हुई, RRR की पूरी टीम खुशी से झूमने लगी।
‘RRR’ फिल्म के डायरेक्टर राजामौली, एक्टर जूनियर एनटीआर, राम चरण अवॉर्ड शो में मौजूद थे। अवॉर्ड (Oscars 2023) जीतने के बाद राजमौली खुशी से उछलते दिखे। अवॉर्ड शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई देते दिख रहे हैं। अवॉर्ड शो में जाने से पहले राम चरण ने जूनियर एनटीआर और फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और कहा कि तीनों ऑस्कर के लिए तैयार हैं।
इंडियन आउटफिट में दिखी टीम ‘RRR’
इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीर में जूनियर एनटीआर काले रंग की शेरवानी पहने दिखे, जिसके कंधे पर शेर का चेहरा बना था। वहीं राम चरण और एसएस राजामौली इंडियन आउटफिट में दिखे। राम चरण ने गोल्डन बटन वाली छोटी जैकेट के साथ साले रंग की शेरवानी पहनी थी, जबकि एसएस राजामौली कुर्ता और धोती में नजर आए।
और पढ़िए –Oscars 2023: नाटू-नाटू गाने पर झूमा ‘ऑस्कर्स’; ऐसा था राजामौली, जूनियर NTR, रामचरण का रिएक्शन
राम चरण और जूनियर NTR के गले लगने वाला वीडियो वायरल
ऑस्कर (Oscars 2023) के कार्पेट से राम चरण और एनटीआर जूनियर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों काफी उत्साहित दिख रहे हैं और एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दे रहे हैं।
एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के नाटू-नाटू सॉन्ग ने गोल्डन ग्लोब और एक क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड जीता था। ऑस्कर में नाटू-नाटू ने लेडी गागा और रिहाना के गानों को पीछे छोड़ते हुए अवॉर्ड को अपने नाम किया।
बता दें कि आरआरआर में एनटीआर जूनियर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट और श्रिया सरन हैं। फिल्म की कहानी भारतीय क्रांतिकारी अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के आसपास घूमती है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
19 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines