Oscar 2023: ऑस्कर अवाॅर्ड सेरेमनी से सोमवार सुबह भारत के लिए अच्छी खबर आई। द एलिफेंट व्हिस्परर्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शाॅर्ट फिल्म का अवार्ड मिला। यह अवार्ड डॉक्यूमेंट्री के डायरेक्टर कार्तिकी गाेंजाल्विस और प्रोड्यूसर गुनीत माेंगा ने लिया। इस दौरान सेरेमनी में मौजूद दीपिका पादूकोण भावुक हो गई।
सोशल मीडिया पर साझा की भावनाएं
द एलिफेंट व्हिस्परर्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिलने पर प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने सोशल मीडिया पर लिखा। हमने अभी-अभी किसी भी इंडियन प्रोडक्शन के लिए पहला ऑस्कर जीता है। दो महिलाओं ने ये कर दिखाया। मैं अभी तक कांप रही हूं। वहीं डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्वेस ने लिखा- यह अवॉर्ड मेरी मातृभूमि भारत के लिए।
और पढ़िए –Oscars 2023: नाटू-नाटू गाने पर झूमा ‘ऑस्कर्स’; ऐसा था राजामौली, जूनियर NTR, रामचरण का रिएक्शन
गुनीत की दूसरी डॉक्यूमेंट्री को मिला ऑस्कर
द एलिफेंट व्हिस्परर्स गुनीत की दूसरी फिल्म है, जिसे ऑस्कर अवाॅर्ड मिला है। इससे पहले उनकी फिल्म पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस को 2019 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म की कैटेगरी में ऑस्कर अवाॅर्ड मिला था। इस फिल्म की कहानी दक्षिण भारत के कपल बोमन और बेली की है, जो एक रघु नाम के अनाथ छोटे हाथी की देखभाल करते हैं। इस फिल्म के जरिए इंसान और जानवरों के बीच की बाॅन्डिंग को दिखाया गया है।
और पढ़िए –Oscars 2023: अमेरिका में Ram Charan का जलवा; लॉस एंजेलिस में प्रिय एक्टर से मिल क्रेजी हुए फैंस
गुनीत मोंगा ने किया रिएक्ट
गुनीत मोंगा ने ऑस्कर जीतने के बाद अपना पहला रिएक्शन दिया है, उन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड हाथ में लेते हुए फोटो शेयर की साथ ही कैप्शन में लिखा- आज की रात ऐतिहासिक है, क्योंकि ये किसी इंडियन प्रोडक्शन के लिए अब तक का पहला ऑस्कर है। थैंक यू मॉम-डैड, गुरुजी शुक्राना, मेरे को-प्रोड्यूसर अचिन जैन, टीम सिख्या, नेटफ्लिक्स, आलोक, सराफीना,WME बैश संजना, मेरे प्यारे पति सनी, हैप्पी 3 मंथ एनिवर्सरी। इस कहानी को लाने के लिए कार्तिकी, देखने वाली सभी महिलाओं को… भविष्य यहां है, जय हिन्द।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
18 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines