Oscars 2023: टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रामचरण (Ram Charan) अमेरिका में हैं। यहां वो ऑस्कर (Oscars) के लिए गए हुए हैं। रामचरण से मिलने की लिए अमेरिका के विभिन्न राज्यों से फैंस आए हुए हैं। इसका नजारा शनिवार को लॉस एंजेलिस (Los Angeles) में देखने को मिला। प्रशंसकों का हुजूम दिखा। रामचरण ने बेहद ही गर्मजोशी के साथ फैंस से मुलाकात की।
बता दें कि यह कार्यक्रम यूएसए में प्रशंसक संघों द्वारा आयोजित किया गया था और लॉस फेलिज ब्लाव्ड में हुआ। रामचरण का अमेरिका के विभिन्न राज्यों के उनके प्रशंसकों ने बड़े उत्साह से उनका स्वागत किया और अभिनेता ने भी अपने प्रशंसकों को प्यार और स्नेह दिया। इस कार्यक्रम ने प्रशंसकों को अभिनेता के साथ बातचीत करने, तस्वीरें लेने और अपने पसंदीदा स्टार के करीब जाने का अवसर प्रदान किया।
फैंस से मिल खुश हुए राम
रामचरण ने कहा, मैं यूएसए के विभिन्न राज्यों से आए अपने प्रशंसकों से मिलकर बहुत खुश हूं। उनके प्यार और समर्थन ने मुझे हमेशा बेहतर करने के लिए प्रेरित किया है। अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करना हमेशा खुशी की बात है और मैं इनको इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद देता हूं।
और पढ़िए –Pre Oscar Event 2023: बला की खूबसूरत लगीं Priyanka Chopra, फोटोज वायरल
यह आयोजन एक बड़ी सफलता थी। अभिनेता एक टेबल से दूसरे टेबल पर गए और तस्वीरें लीं। मेगा फैन्स एसोसिएशन यूएसए ने अपने प्रशंसकों से मिलने के लिए समय निकालने और इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए रामचरण को धन्यवाद दिया।
रामचरण ऑस्कर अवॉर्ड्स में हिस्सा लेने के लिए लॉस एंजेलिस में हैं, जहां उनकी ‘आरआरआर’ फिल्म का ‘नाटू नाटू’ गाना बेस्ड ओरिजिनल सॉन्ग की दौड़ में है।
प्रियंका के साथ दिखी रामचरण की बॉन्डिंग
इससे पहले राम चरण पत्नी उपासना कोनिडेला के साथ साउथ एशियन एक्सीलेंस प्री-ऑस्कर इवेंट और प्रियंका चोपड़ा जोनस की पार्टी में शिरकत की। प्रियंका और राम चरण के बीच काफी अच्छी दोस्ती है, क्योंकि दोनों ने 2013 में आई फिल्म ‘जंजीर’ में साथ काम किया था।
राम को ऑस्कर अवॉर्ड का इंतजार
राम फिलहाल अमेरिका में हैं और रविवार को होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड पर उनकी नजरें गड़ी हुई हैं। फिल्म ‘आरआरआर’ का उनका गाना ‘नाटू नाटू’ 95वें ऑस्कर अवॉर्डस में नॉमिनेट हुआ है। ‘नाटू नाटू’ इस साल पहले ही गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड जीत चुका है। ऑस्कर में, यह गाना लेडी गागा और रिहाना द्वारा गाए गए ट्रैक के खिलाफ प्रतिस्पर्धा कर रहा है।
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 mins ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
43 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
1 hr ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
19 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
22 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
23 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines