Indian Movies Shortlists In Oscar 2025: 97वें अकादमी अवार्ड की चर्चा इस वक्त हर तरफ हो रही है। बेस्ट फिल्म से लेकर बेस्ट एक्टर्स अवॉर्ड तक की लिस्ट जारी हो गई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की शॉर्ट फिल्म ‘अनुजा’ इंडिया की तरफ से ऑस्कर के शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थी लेकिन ऑस्कर जीतने से यह फिल्म चूक गई। इसे फिल्म ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ ने झटका दिया और बाजी मार ले गई। बता दें कि इंडिया की फिल्म ‘अनुजा’ पर सभी की नजरें टिकी हुई थीं। आज हम आपको बताएंगे उन 5 हिंदी फिल्मों के बारे में जो Oscar 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट हुई थीं।
Kanguva
साउथ सुपरस्टार सूर्या और बॉबी देओल की फिल्म ‘कंगुवा’ साल 2025 के ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए शॉर्टलिस्ट हुई थी। हालांकि नॉमिनेशन में अपनी जगह नहीं बना सकी। ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
Aadujeevitham: The Goat Life
साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन की मलयालम फिल्म ‘आदुजीविथम: द गोट लाइफ’ भी ऑस्कर 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट की गई थी। ये फिल्म पिछले साल नवंबर, 2024 में रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें: Chhaava के आगे ‘दंगल’ और ‘एनिमल’ भी नतमस्तक, 17वें दिन तोड़ा 10 फिल्मों का रिकॉर्ड
Santosh
ऑस्कर 2025 के लिए हिंदी फिल्म ‘संतोष’ का नाम भी सामने आया था। ये फिल्म ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट तो हुई लेकिन नॉमिनेशन में अपनी जगह नहीं बना सकी।
All We Imagine as Light
राइटर और डायरेक्टर पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ भी ऑस्कर 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट हुई थी। हालांकि इस फिल्म को नॉमिनेशन नहीं मिल पाया।
Girls Will Be Girls
पिछले साल 18 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ ऑस्कर 2025 के लिए चुनी गई थी। हालांकि यह नॉमिनेशन में अपनी जगह नहीं बना सकी।
Anuja को मिला था नॉमिनेशन
97वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा और गुनीत मोंगा की शॉर्ट फिल्म ‘अनुजा’ ऑस्कर 2025 के लिए नॉमिनेट हुई थी। एडम जे ग्रेव्स के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की टक्कर ‘आई एम नॉट ए रोबोट’, ‘द लास्ट रेंजर’ ‘ए लीन’ और ‘द मैन हू कुड नॉट रिमेन साइलेंस’ से हुई। हालांकि ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ ऑस्कर अवॉर्ड में जीत हासिल कर गई।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
4 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
5 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
15 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
15 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
18 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines