Oscar 2024: बीते दिनों खबर आई थी कि ऑस्कर के लिए भारत में एंट्री शुरू हो चुकी है। अब खबर है कि 2024 के लिए मलयालम फिल्म को ऑस्कर में एंट्री मिल गई है। मलयालम फिल्म 2018 को भारत की तरफ से ऑस्कर 2024 में भेजा जाएगा, इसका पूरा नाम ‘2018 एवरीवन इज ए हीरो’ है। भारत की तरफ से ऑस्कर एंट्री बनते ही साउथ सुपरस्टार टोविनो थॉमस की यह फिल्म सुर्खियों में आ गई है। इस फिल्म की कहानी भी सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें इंसानी जीत को दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra के ब्राइडल लहंगे पर लगे छल्ले से जुड़ी है इमोशनल कहानी, Manish Malhotra ने अब बताई अपनी जुबानी
प्राकृतिक आपदा पर आधारित है फिल्म
कन्नड़ फिल्म के मशहूर कलाकार टोविनो थॉमस के लिए आज का दिन बेहद खास है। फिल्म मिन्नल मुरली से अपनी फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाले टोविनो की फिल्म ‘2018 एवरीवन इज ए हीरो’ अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया है। अब मलयालम फिल्म ‘2018 एवरीवन इज ए हीरो’ को अपनी सफलता का इनाम भी मिल गया है। इस फिल्म में साल 2018 में केरल में आई बाढ़ की रूह कंपा देने वाली कहानी दिखाई गई है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे प्राकृतिक आपदा पर इंसान की जीत होती है।
साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे केरल में आई बाढ़ ने कुछ हिस्सों को बुरी तरह से तबाह कर दिया था। यह मलयालम सिनेमा की दुनिया में एक बेहतरीन फिल्म साबित हुई, जिसने गर्व से मलयालम सिनेमा का नाम ऊंचा किया और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई। यही नहीं इसने अभी तक तीन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म का खिताब भी हासिल किया है।
इन फिल्मों पर हुआ था विचार
मलयालम फिल्म 2018 को ऑस्कर 2024 में ऑस्कर में सेलेक्शन से पहले द केरल स्टोरी (हिंदी), रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे (हिंदी), बालागम (तेलुगु), वालवी (मराठी), बाप्ल्योक (मराठी) और 16 अगस्त, 1947 (तमिल) सहित 22 फिल्मों पर विचार किया गया था, लेकिन अंत में ‘2018 एवरीवन इन ए हीरो’ ने ही बाजी मार ली और इसे भारत की तरफ से आस्कर 2024 में ऑफिशियली एंट्री मिल गई है।
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
54 mins ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
3 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
12 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
14 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
15 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
17 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
17 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines