Oscars 2023: 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत ने इतिहास रच दिया है। फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड जीता है। फिल्म की प्रॉड्यूसर गुनीत मोंगा हैं। इस शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म ने ‘हॉल आउट’, ‘हाउ डू यू मेज़र ए ईयर?’, ‘द मार्था मिशेल इफेक्ट’ और ‘स्ट्रेंजर एट द गेट’ को पछाड़कर अवॉर्ड अपने नाम किया।
फिल्म की कहानी एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो तमिलनाडु के मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में दो अनाथ बच्चे हाथियों को गोद लेता है।
लॉस एंजलिस में हो रहे इस अवॉर्ड शो (Oscars 2023) में विदेशी फिल्म सितारों के बीच भारतीय एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की भी मौजूदगी है जो इस साल प्रेजेंटेर के तौर पर अवॉर्ड शो का हिस्सा बनी हैं। ऑस्कर्स यानी द अकादेमी अवॉर्ड्स दुनिया के सबसे बड़ा फिल्म अवॉर्ड है।
अवॉर्ड शो में डायरेक्टर एसएस राजमौली की फिल्म RRR से भी भारतीय फैंस को काफी उम्मीदें हैं। उनकी फिल्म को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। इस साल का ये अवॉर्ड शो भारतीयों के लिए बहुत खास है। इसकी वजह भारत के चार नॉमिनेशन्स हैं।
जानें, The Elephants Whisperers के बारे में
The Elephants Whisperers को कार्तिकी गोन्साल्वेस ने डायरेक्ट किया है। ये गोन्साल्वेस की पहली फिल्म है। इसमें बोमन और बेली (कपल) की स्टोरी है, जो अपने छोटे से हाथी ‘रघु’ से बेइंतहा प्यार करते हैं। फिल्म कपल और हाथी ‘रघु’ के आसपास घूमती है। इंडियन-अमेरिकन फिल्म The Elephants Whisperers को तमिलनाडु के मुडुमलाई नेशनल पार्क में शूट किया गया है।
बता दें कि The Elephants Whisperers का ग्लोबल प्रीमियर 9 नवंबर 2022 को हुआ था। ये एक एनिमल सेंस्टिव शॉर्ट मूवी है, जिसमें दिखाया गया है कि जानवरों को लेकर इंसानों को कितना संवेदनशील होने की जरूरत है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
10 mins agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 hr agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
2 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
2 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
2 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
20 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
21 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
23 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines