Oscar 2023: ऑस्कर 2023 (Oscars 2023) के लिए साउथ के स्टार अभिनेता राम चरण (Ram Charan) अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। राम चरण को हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।
इस दौरान अभिनेता चरण काले कपड़ों में नजर आए और इस दौरान वो नंगे पैर थे। एक्टर का ये खास अंदाज अब सोशल मीडिया (Social media viral video) पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि 13 मार्च 2023 को ऑस्कर अवॉर्ड आयोजित होगा और इसके लिए राम चरण अमेरिका रवाना हुए हैं।
खास लुक में दिखे राम चरण
चरण के इस लुक को देखकर लोग ने कमेंट्स करना शुरू कर दिया है। साथ ही एक्टर के वीडियो को देखकर लोगों का कहना है कि- उन्होंने भगवान स्वामी अयप्पा का महाव्रत रखा है। ये महाव्रत 41 दिनों तक चलता है और इसमें कठिन नियमों का पालन होता है।
यह भी पढ़ें – Bela Bose Passes Away: नहीं रही सिनेमा की ‘लेडी विलेन’, राज कपूर के साथ डांस के बाद हुई थीं फेमस
राम चरण ने रखा व्रत
ऑस्कर की जीत के लिए राम चरण के इस कदम ने सभी का दिल जीत लिया है। बतातें चलें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब राम चरण ने व्रत रखा है। बीते साल भी चरण ने RRR की सक्सेस के दौरान भी व्रत रखा था और सबरीमाला जाकर भगवान के दर्शन किए थे।
काले कपड़ों और गमछे में दिखे चरण
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राम चरण अपनी गाड़ी से उतरते नजर आ रहे हैं। साथ ही चरण ने काले कपड़ों पहनें हैं। इसके साथ ही उनके हाथ में काले रंग का गमछा भी है और वो नंगे पांव हैं। इससे पहले राम चरण और आनंद महिंद्रा का डांस वीडियो भी वायरल हुआ था, उसमें भी एक्टर नंगे पांव और काले कपड़ों में नजर आए थे।
राम चरण कर रहे भगवान अयप्पा स्वामी का महाव्रत
बता दें कि जानकारी में सामने आया है कि राम चरण 10 फरवरी से भगवान अयप्पा स्वामी का महाव्रत कर रहे हैं। साथ ही चरण हर साल अयप्पा स्वामी का व्रत रखते हैं। ये महाव्रत 41 दिनों तक चलता है और बहुत कठिन होता है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Tramadol)
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
50 mins agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
1 hr agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
2 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
3 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
18 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
21 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
22 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 day agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
1 day agoLIVE: सैफ अली खान की बहन सबा को 27 साल की उम्र में हुआ था ब्रेन ट्यूमर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines