Salman Khan Orry Viral Photo: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) सोशल मीडिया पर इस वक्त रूल कर रहे हैं। उनकी एक तस्वीर जंगल में लगी आग की तरह फैल रही है। दबंग खान और अब सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी (Orry) एक बार फिर साथ नजर आ रहे हैं। इन दोनों को हाल ही में गुजरात के जामनगर में स्पॉट किया गया। दरअसल, ये दोनों ही अनंत अंबानी (Anant Ambani) के बर्थडे बैश का हिस्सा बने हैं। 10 अप्रैल को अनंत अंबानी का बर्थडे है और इस ग्रैंड सेलिब्रेशन का हिस्सा बी-टाउन के कई बड़े सितारे बनने वाले हैं।
ओरी और सलमान की तस्वीर हुई वायरल
ऐसे में सलमान खान और ओरी भी इस बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंच गए हैं। अब इन दोनों की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो को देख ट्रोलर्स एक बार फिर एक्टिव हो गए हैं। हर कोई अब ओरी का मजाक बना रहा है। ओरी का पोज देख ट्रोलर्स भी खूब मजे ले रहे हैं। लेकिन इस तस्वीर में ऐसा क्या है जिसके बाद ओरी का सब मजाक उड़ा रहे हैं, वो तो आप जब फोटो देखेंगे तो आपको समझ आ ही जाएगा।
ओरी क्यों हुए ट्रोल?
दरअसल, ओरी बड़े से बड़े सेलिब्रिटी के साथ चिपककर अपने सिग्नेचर पोज में फोटोज क्लिक करवाते हैं। लेकिन अब जब वो सलमान खान के साथ नजर आ रहे हैं तो उन्होंने एक्टर के साथ एक डिस्टेंस मेंटेन किया हुआ है। दूरी बनाते हुए ओरी ने भाईजान के साथ फोटो क्लिक करवाई है। दोनों अलग-अलग दिशाओं में देखकर पोज दे रहे हैं। अब उनके इस पोज का सभी ने मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। एक शख्स ने ओरी को लेकर कहा, ‘उसको पता है मैं कभी न कभी रोड पर निकलूंगा जिंदा तो रहना है न।’ एक ट्रोलर बोला, ‘भाई जरा इसको एक थप्पड़ मार के मार्स पर भेजो।’ किसी ने कहा, ओरी बी लाइक- 20 लाख भी नी मिला और आशीर्वाद भी नहीं।’
यह भी पढ़ें: Ankita Lokhande यमुनाबाई के बाद Amrapali बन दिखाएंगी जलवा, लुक रिवील कर किया अगले प्रोजेक्ट का ऐलान
ओरी का बना मजाक
एक शख्स ने सलमान से गुजारिश कि ‘भाई इसका करियर खा जाओ।’ एक कमेंट आया, ‘ओरी बी लाइक- मेरी औकात नहीं है हाथ रखने की।’ कोई बोला, ‘ये दोनों नाराज होंगे एक दूसरे से।’ कोई कहता है, ‘सलमान भाई किसी कारण से लीजेंड हैं।’ एक फैन ने लिखा, ‘भाई का रोला ही अलग है।’ एक कमेंट आया, ‘ओरी हाथ मत रखियो करियर खा जाएगा।’ एक शख्स ने कहा, ‘सॉरी ओरी, वैसे सलमान अपनी जेब में हाथ डालकर मुझे अपने 90 के दशक के स्वैग में वापस ले जा रहे हैं।’
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
19 mins agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
1 hr agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
22 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines