ORRY In Bigg Boss 17: ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) स्टार सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो में एक धांसू एंट्री होने वाली है, जिसको खुद सलमान घर में एंट्री करवाएंगे। जी हां.. यह एंट्री कई बड़े सेलेब्स के साथ पार्टियों में नजर आने वाले ओरी (ORRY) की होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो, ओरी शो के ‘वीकेंड का वार’ (Weekend Ka Vaar) में नजर आएंगे, जिसके बाद सलमान उनको बिग बॉस की घर में भेजेंगे। ओरी घर में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री करेंगे, लेकिन कुछ दिन घर में रहने के बाद वो बाहर आ जाएंगे। फिलहाल ओरी की एंट्री को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
ओरी पिछले काफी लंबे समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार कई बड़े सेलेब्स से साथ फोटोज और वीडियो वायरल हो रही है, जिसके बाद वो इस समय किसी सेलेब्स से कम नहीं हैं। ऐसे में अब बिग बॉस के घर में उनकी एंट्री जल्द उनको एक नया फेम देने वाली है। शो में ओरी कितने दिन रहने वाले हैं इस बात की जानकारी भी अभी सामने नहीं आ पाई है।
कौन है ORRY?
ओरी का पूरा नाम ओरहान अबतरमणि (Orhan Awatramani) है। वो एक बड़े बिजनेसमैन के बेटे हैं। ओरी को ग्राफिक डिजाइन में रुचि है। ओरी को बॉलीवुड पार्टीज का बहुत शौक है। ऐसे में वो अक्सर बॉलीवुड पार्टीज में कई सेलेब्स के साथ नजर आते हैं। इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर बॉलीवुड एक्टर्स और स्टार किड्स के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं।
यह भी पढें: एक दो या तीन नहीं… पांच बार घर से भाग चुकी है Bigg Boss 17 की यह कंटेस्टेंट, इस शो से मिली थी पहचान
क्या चल रहा Bigg Boss 17 के घर में?
वहीं, अगर बात बिग बॉस 17 के घर की करें तो इस हफ्ते होने वाली नॉमिनेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी कंटेस्टेंट्स ने बिग बॉस के नॉमिनेशन टास्क में हिस्सा लिया और उन कंटेस्टेंट्स के नाम बताए जिनको वो घर से बेघर करना चाहते हैं। फिलहाल, बिग बॉस के घर से बेघर होने वाली लिस्ट में पांच लोगों के नाम शामलि है, जिनमें अंकिता लोखंडे, सनी आर्य, जिग्ना वोरा, सना रईस खान और अनुराग डोभाल हैं।
संबंधित खबरें
400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
19 mins agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
9 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
14 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
15 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
16 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
16 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
17 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
18 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
19 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines