Orry Summoned: बॉलीवुड सेलेब्स के चहेते और पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी की मश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. ओरी का नाम 252 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले में सामने आया है. मुंबई पुलिस ने ओर को समन भेजा है. कल सुबह 10 बजे एंटी-नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट के सामने ओरी को पेश होना है. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
ओरी से होगी पूछताछ
मुंबई पुलिस ने खुद इसकी जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि ओरी को गुरुवार सुबह दस बजे एंटी नारकोटिक्स सेल घाटकोपर के ऑफिस आना है, जहां पर उनसे पूछताछ की जाएगी. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले और कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
पहले भी विवाद में आ चुके हैं ओरी
हालांकि, इतनी बड़ी रकम और ड्रग तस्करी जैसे मामले में ओरी का नाम आना हर किसी के लिए हैरानी की बात है और अब ये एक चर्चा का विषय भी बन गया है. इंटरनेट पर इसको लेकर खूब बातें हो रही हैं. इसके अलावा अगर ओरी की बात करें तो ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी विवाद में ओरी का नाम सामने आया है.
शराब पार्टी का मामला
जी हां, इसके पहले भी ओरी विवाद में आ चुके हैं. दरअसल, इसी साल मार्च में वैष्णो देवी दर्शन करने के लिए ओरी अपने दोस्तों के साथ गए थे. इस दौरान कथित तौर पर शराब पार्टी का मामला सामने आया था, जबकि कटरा और वैष्णो देवी जैसी जगहों पर शराब पीना सख्त प्रतिबंधित और दंडनीय अपराध है.
क्यों फेमस हैं ओरी?
गौरतलब है कि ओरी को बॉलीवुड सेलेब्स की पार्टियों और फंक्शन में देखा जाता है. इसके अलावा ओरी बॉलीवुड इवेंट में अपने सिग्नेचर पोज के लिए भी फेमस हैं और वो हमेशा इस पोज को देते भी हैं. हाल ही में आर्यन खान की सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में भी ओरी का एक खास कैमियो नजर आया था, जिसके बाद उनकी और ज्यादा चर्चा हुई थी. अब इतने बड़े मामले में ओरी का नाम सामने आया है. देखने वाली बात होगी कि अब इसमें क्या नया होता है?
यह भी पढ़ें- Mahieka Sharma-Hardik Pandya ने क्या सीक्रेटली की सगाई? इंटरनेट पर हो रही चर्चा
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
7 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
8 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
10 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
12 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
12 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
13 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
14 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines