Orry New Phone Cover Viral Video: बी-टाउन सेलेब्स के फेवरेट ओरी अक्सर पैप्स के कैमरे में कैद हो जाते हैं। हाल ही में ओरी को फिर से पैप्स ने स्पॉट किया। इस दौरान ओरी के फोन कवर ने एक बार फिर से लोगों का ध्यान खींचा। जी हां, अब भई गर्मियों का सीजन है तो इसे एंजॉय करना तो बनता है। जी हां, इस बार ओरी ने गर्मी से जुड़ी खास चीज को यूज करके अपने फोन का कवर बनाया है, जो इस वक्त इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
ओरी ने किया सवाल
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि ओरी पैप्स के कैमरे के सामने जमकर पोज दे रहे हैं। इस दौरान ओरी के हाथ में उनके फोन पर लगे कवर ने हर किसी का ध्यान खींचा। जी हां, इस बार ओरी ने अपने फोन पर जो कवर लगाया है, उस पर लौकी लगी है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि ओरी कह रहे हैं कि किसी ने इसके बारे में पूछा भी नहीं, किसी ने नहीं कहा कि आप लौकी लेकर आए हो?
यूजर्स दे रहे रिएक्शन
ओरी ने आगे कहा कि चलो बताओ इस टाइम क्या सबसे ट्रेंडिंग है, तो पीछे से आवाज आती है कि केला, तोरी तो ओरी कहते हैं कि नहीं पंचायत सबसे ट्रेंडिंग है अभी। फिर ओरी कहते हैं कि केला आउट, लौकी इन और इसके बाद वो जाने लगते हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
अक्सर नजर आते रहते हैं ओरी
एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये बहुत फनी है। दूसरे ने लिखा कि ओरी गर्मी को एंजॉय कर रहा है। तीसरे यूजर ने कहा कि ये क्या है अब। एक और ने कमेंट किया कि वाह मजा ही आ गया। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि ओरी को अक्सर पैप्स स्पॉट करते हैं और वो भी कैमरे के सामने जमकर पोज देते हैं।
सेलेब्स के साथ पार्टी करते हैं ओरी
अपने अजीब लुक के लिए कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता हैं, लेकिन भई अब ओरी तो ओरी हैं, वो कहां अपना फैशन सेंस छोड़ने वाले हैं। हालांकि ओरी के लुक्स कई बार लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब भी रहते हैं और इसके लिए लोग उनकी जमकर तारीफ भी करते हैं। ओरी को अक्सर सेलेब्स के साथ पार्टी करते हुए देखा जाता है।
यह भी पढ़ें- चूहे ने काटा, बहता रहा खून, 75 रुपये देकर जमीन पर सोता था ये पॉपुलर एक्टर, फिल्म में दिखाई रियल लाइफ की कहानी
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
18 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
21 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
21 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
22 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines