हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Orry के पास है कहां की नागरिकता? सोशल मीडिया पर हुआ शॉकिंग खुलासा

Orry Citizenship: ओरी ने अब अपनी नागरिकता को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है। ओरी की हिंदी सुनकर अगर आपको लग रहा है कि वो इंडियन हैं तो आप गलत हैं।

विज्ञापन
Orry Citizenship

Orry Citizenship: सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी अक्सर कुछ ऐसा कर डालते हैं जिससे इंटरनेट पर बवाल मच जाता है। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसके चलते एक बार फिर ओरहान यानी ओरी चर्चाओं में आ गए हैं। उन्होंने आज संयुक्त राज्य अमेरिका में संपन्न हुए चुनावों से जुड़ा एक चौंकाने वाले खुलासा करते हुए सभी को हैरान कर दिया है।

Orry की नागरिकता का हुआ खुलासा

ओरी अक्सर बॉलीवुड एक्टर्स और भारतीय सेलिब्रिटीज के साथ नजर आते हैं। ऐसे में जाहिर सी बात थी कि सभी उनके भारतीय होने के कयास लगाते थे। मगर आज यानी गुरुवार को इंफ्लूएंसर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी नागरिकता को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ओरी ने बताया कि उन्होंने भी अमेरिका में हुए चुनावों में अपना वोट डाला है, जिससे उनके पास अमेरिकी नागरिकता होने की जानकारी सामने आई है। ओरहान ने बताया है कि उन्होंने भारत से ही मेल के जरिए डोनाल्ड ट्रम्प के सपोर्ट में अपना वोट डाला था।

वोटिंग पेपर की तस्वीर की शेयर

ओरी ने इंटरनेट पर यूएस इलेक्शन के लिए वोटिंग पेपर का मेल पकड़े हुए अपनी तस्वीर शेयर की है। इसमें उनका पूरा नाम ओरहान अवात्रामणि था। वहीं, दूसरी फोटो में उन्होंने बैलेट पेपर दिखाया, जिस पर डोनाल्ड ट्रंप को वोट दिया हुआ है। साथ ही उन्होंने एक फोटो में डोनाल्ड ट्रंप के डिजाइन वाली टी-शर्ट भी पहनी हुई है। इसके अलावा उन्होंने कुछ स्क्रीन शॉट भी शेयर किए हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss में पहले भी रहे 5 ‘रजत दलाल’, जिन्होंने जमकर काटा बवाल; Salman ने भी उठाया सवाल

ट्रम्प ने जीता इलेक्शन

आपको बता दें कि 78 साल के डोनाल्ड ट्रम्प गुरुवार को हुए चुनावों में यूएसए की वर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराकर देश के 47वें राष्ट्रपति गए हैं। उन्होंने 538 में से 277 सीट जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, कुछ सीटों पर गिनती जारी है और वहां भी ट्रम्प आगे चल रहे हैं। ऐसे में अपनी खुशी जताते हुए ओरी ने कैप्शन में लिखा, ‘हमने कर दिखाया डोनाल्ड, हमने कर दिखाया। 2024 के विशिष्ट राष्ट्रपति चुनावों में अपने वोट का प्रयोग करने पर मुझे गर्व है।’

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें