Orry Deepika Padukone Viral Photo: दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी पर कई सवाल उठे हैं। जब वो प्रेग्नेंट नहीं थीं तो सब उन्हें प्रेग्नेंट बताते थे लेकिन जब एक्ट्रेस सच में प्रेग्नेंट हुईं तो ट्रोलर्स उनकी प्रेग्नेंसी को फेक बता रहे हैं। इसी बीच दीपिका बिंदास जमकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में वो पर्पल साड़ी में सज-धजकर पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस के लुक ने तो लाइमलाइट बटोरी ही थी साथ ही उनके बेबी बंप ने भी फैंस का अटेंशन ग्रैब कर लिया था।
दीपिका ने ओरी संग किया पोज
इसी बीच अब उस संगीत सेरेमनी की एक अनसीन फोटो सामने आ गई है। सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी ने अब अपने इंस्टाग्राम हैंडल से मॉम टू बी दीपिका के साथ जमकर पोज दिए हैं। साथ ही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी इस स्पेशल फोटो में नजर आ रहे हैं। इस फोटो ने अब सोशल मीडिया यूजर्स का अटेंशन लूट लिया है। दरअसल, ये फोटो काफी इंटरेस्टिंग है। ये तो सभी जानते हैं कि ओरी किस तरह से सेलेब्स के साथ पोज देते हैं।
ओरी ने बेबी बंप पर रखा हाथ
वहीं, प्रेग्नेंट दीपिका के साथ भी उन्होंने एक बेहद स्पेशल पोज दिया है। सामने आई फोटो में देखा जा सकता है कि ओरी-दीपिका पादुकोण के साथ खड़े हैं। वो न सिर्फ एक्ट्रेस के बेहद करीब दिख रहे हैं बल्कि उनका एक हाथ दीपिका के बेबी बंप पर नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि ये उनका तरीका है जिसमें वो बेबी के इस दुनिया में आने से पहले ही उसके साथ अपना सिग्नेचर पोज दे रहे हैं। वहीं, रणवीर सिंह की पोजीशन भी तस्वीर में बेहद मजेदार है। एक्टर के फेस पर एक स्माइल है और उनका एक हाथ ओरी के कंधे पर है तो दूसरा उनकी गर्दन पर नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें: Netflix की टॉप 10 लिस्ट में हैं ये 5 इंडियन मूवीज, देखना भूल मत जाना
क्या रणवीर ने पकड़ ली गर्दन?
अब इस फोटो को देखकर एक यूजर ने बड़ा ही मजेदार रिएक्शन दिया है। एक शख्स ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘बेबी बंप पर हाथ रखा तो रणवीर ने गर्दन पकड़ ली। रणवीर बी लाइक- अब कर पोज मैं बताता हूं।’ अब ये कमेंट पढ़कर तो आपको भी हंसी आ जाएगी। वैसे और भी लोग हैं जो इस तस्वीर पर कुछ यूं ही कमेंट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ओरी बेबी को ब्लेसिंग दे रहे हैं। एक शख्स बोला, ‘यह तस्वीर परिवार की लग रही है- रणवीर पिता, ओरी बेटा, दीपिका मां। बस मजाक कर रहा हूं।’
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines