Orry Photo With His Doppelganger : इंटरनेट सेलिब्रिटी ऑरी उर्फ ओरहान अवत्रामणि (Orhan Awatramani) अक्सर ही बॉलीवुड स्टार्स के साथ पोज देते हुए दिख जाते हैं। उनकी तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में ओरी बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीजन 8 के आखिरी एपिसोड में पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी जिंदगी के कई सीक्रेट रिवील किए जिसे सुनने के बाद शो के होस्ट करण भी शॉक्ड रह गए। आपको बता दें कि शो में ओरी के साथ सोशल मीडिया सेलेब्स सुमुखी सुरेश, दानिश सैत, कुशा कपिला और तन्मय भट्ट भी पहुंचे थे।
हमशक्ल का किया खुलासा
शो के दौरान करण जौहर और ओरी के बीच कई सारी बातचीत हुई। इस दौरान ओरी ने एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुनने के बाद करण जौहर का माथा भी चकरा गया। दरअसल, ओरी ने शो में अपने हमशक्ल का खुलासा किया। जब करण ने ओरी से पूछा कि आपने बताया कि आपके हमशक्ल भी हैं तो क्या आपकी तरह दिखने वाले और लोग भी हैं? इसपर ओरी ने जवाब ‘हां’ में दिया।
ओरी की गैरमौजूदगी में अटेंड करते हैं इवेंट्स
करण से बात करते हुए ओरी ने बताया कि वह यहां भी हैं, वहां भी हैं और हर जगह हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे तीन हमशक्ल हैं, जो मेरी गैरमौजूदगी में अन्य इवेंट्स में मौजूद रहते हैं। वह तब तक वहां रहते हैं जब तक मैं वहां पहुंच नहीं जाता हूं। हालांकि वो हमशक्ल कुछ बात नहीं करते क्योंकि अगर उन्होंने कुछ बात की तो लोगों को सब पता चल जाएगा। लेकिन देखने में वह बिल्कुल मेरी तरह लगते हैं।’
ऐसे शुरू हुआ पूरा किस्सा
ओरी ने आगे बताया कि उन्हें खुद अपने हमशक्ल के बारे में नहीं पता था। ओरी ने कहा, ‘मैं लंदन में था, इस दौरान किसी ने मुझसे कहा कि ओरी लास्ट नाइट पार्टी वाली फोटोज अच्छी थी। उस वक्त मुझे कुछ समझ नहीं आया क्योंकि मैं शहर से बाहर था। लेकिन जब मैंने इंस्टाग्राम ओपन किया तब मैंने देखा कि एक लड़का मेरी तरह पोज दे रहा है और हूबहू मेरे जैसा दिख रहा है। इसके बाद मैंने उस लड़के को हायर कर लिया।’
यह भी पढ़ें : ‘मैं कोई मॉडल नहीं हूं और…’, Orry ने खुद को लेकर किए बड़े खुलासे
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
11 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
11 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
21 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
22 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines