हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'पार्टी में धक्का दिया और जान से मारने की भी कोशिश की', Orry ने दोस्तों को लेकर किए चौंकाने वाले दावे

Orry, Orhan Avatramani: बी-टाउन सेलेब्स के फेवेरट ‘ओरी’ इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए है। सोशल मीडिया पर ओरी को लेकर एक अलग ही क्रेज है।

विज्ञापन
Orhan Avatramani

Orry, Orhan Avatramani: बी-टाउन सेलेब्स के फेवेरट ‘ओरी’ इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए है। सोशल मीडिया पर ओरी को लेकर एक अलग ही क्रेज बना हुआ है। हाल ही में सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 17’ में ओरी ने एंट्री की है। वहीं, शो में ओरी की एंट्री से दर्शकों में भी काफी एक्साइटमेंट है।

इस बीच अब ओरी ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। शो के होस्ट से बात करते हुए ओरी ने दो घटनाओं का खुलासा किया, जिसमें वो हत्या के प्रयास का शिकार बने। आइए जानते हैं कि ओरी ने क्या कहा?

यह भी पढ़ें- Akshay kumar के साथ बोल्ड सीन देते हुए बेकाबू हुईं थी ये हसीना, 13 साल छोटे एक्टर के प्यार में पड़ गई थी एक्ट्रेस

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

Orry ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, हाल ही में ओरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में डांस करते समय उनके दोस्त उन्हें धक्का दे रहे थे। ओरी ने उसी क्लिप के बारे में बात की और खुलासा किया कि कैसे उसके दोस्त ने ‘हत्या का प्रयास’ किया। ओरी ने कहा कि एक बार हैलोवीन पार्टी में डांस करते वक्त मेरे दोस्तों ने मुझे धक्का दे दिया था और रील भी वायरल हो गई थी। मैं गिर गया, खिड़की के पास वाली सीट के पीछे गिर गया, मेरी जान भी जा सकती थी। किसी ने इसका वीडियो भी बना लिया। मैंने सबसे पहले अपना फोन दिया क्योंकि उसके पास सबूत थे।

एक और दिन, एक और पार्टी, एक और हत्या का प्रयास- ओरी

ओरी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि एक और दिन, एक और पार्टी, एक और हत्या का प्रयास। फिर उन्होंने एक और घटना के बारे में बात की, जिसमें एक महिला मित्र ने उन्हें शराब पिलाई और छत पर एक पूल पार्टी में अकेला छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मैं पूल में डूब सकता था या कमरे से गिर सकता था क्योंकि मेरी नजर भी कमजोर है और मैं नशे में था, लेकिन मैं बच गया और घर आ गया, मैं उस दोस्त से बात नहीं करता, यह हत्या का प्रयास था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola