Orry Gets Trolled For Halloween Party Look: सोशल मीडिया पर अक्सर अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं उर्फी जावेद को अब लगता है बड़ा कॉम्पिटिशन देने के लिए ओरी अवत्रमणि ने अपना मन बना लिया है। जी हां सेलेब्स के साथ अपने फेमस पोज देने के लिए मशहूर ओरी के हालिया लुक ने सभी को हैरान कर दिया। ओरी के लुक को लेकर लोगों ने तरह-तरह कमेंट्स करते उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई। कुछ लोगों ने तो ओरी को उर्फी जावेद का भाई तक बता दिया। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
हैलोवीन पार्टी में गाय बनकर आए ओरी
बॉलीवुड सेलेब्स के साथ फेमस पोज देने के लिए मशहूर ओरी अवत्रमणि एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गए हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वो गाय के कॉस्ट्यूम में नजर आ रहे हैं। इस अजीब-सी ड्रेस के लिए सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है और कई मजेदार कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। आपको बता दें ओरी सिंगर कनिका कपूर के साथ गुरुवार को हैलोवीन पार्टी में पहुंचे थे। यहां ओरी के अजीब से लुक ने हर किसी का ध्यान खींच लिया।
अक्सर अपने अनोखे स्टाइल और अतरंगी फैशन के लिए जाने जाने वाले ओरी इस बार सिंगर कनिका कपूर के साथ मुंबई में स्पॉट हुए। जहां कनिका काले रंग के शानदार आउटफिट में दिखीं, वहीं ओरी ने एक गाय के कॉस्ट्यूम में एंट्री की। उनके इस लुक को देखकर इंटरनेट पर तरह-तरह के रिएक्शन्स देखने को मिले।
सोशल मीडिया पर आए मजेदार कमेंट्स
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ओरी के लुक को लेकर कई मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, ‘अब भी उर्फी जावेद 100 वोटों से आगे है’ वहीं एक और यूजर ने कहा ‘शादी फंक्शन के लिए संपर्क करें’, कई लोगों ने तो उनकी तुलना उर्फी जावेद से भी कर डाली और एक ने तो ओरी को उर्फी का भाई तक कह दिया।
कौन है ओरी अवत्रमणि?
आपको बता दें ओरी का पूरा नाम ओरी अवत्रमणि है और वो बॉलीवुड के कई स्टार किड्स के साथ पढ़ाई कर चुके हैं। उनके अतरंगी लुक्स और बेतुकी हरकतें अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। ओरी ने एक बार कहा था कि वो काम नहीं करना चाहते और उन्हें नौकरी करने से नफरत है, क्योंकि वो अपने दोस्तों को देखकर परेशान होते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘हम आपको चेतावनी दे रहे हैं’, Sushant Singh Rajput केस में SC के बयान से Riya Chakraborty को क्लीन चिट?
संबंधित खबरें
'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
1 hr ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
2 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
2 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
3 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
6 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
12 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
14 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
14 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
15 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines