Orry viral Video: बॉलीवुड सेलेब्स के फेवरेट ओरी अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। ओरी के तरह-तरह के वीडियोज इंटरनेट पर सामने आते रहते हैं, जिनकी वजह से वो चर्चा में आ जाते हैं। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। ओरी का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए हैं। आइए जानते हैं कि ओरी के इस वीडियो में ऐसा क्या है?
सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो
दरअसल, instantbollywood ने अपने इंस्टाग्राम पर ओरी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि जब आप एक मूव को पूरा करते हैं, लेकिन आपका शरीर आपको इसके बजाय थका हुआ होता है। हाल ही में एक दोस्त के संगीत के दौरान ओरी का शानदार डांस। इंटरनेट पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ओरी स्टेज पर हैं और डांस कर रहे हैं।
हंस-हंसकर लोट-पोट हुए यूजर्स
वीडियो में डांस करते-करते ओरी अचानक से गिर जाते हैं और स्टेज से लेकर और फैंस तक इस वीडियो को देखकर हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए हैं। यूजर्स ने भी इस वीडियो पर हंसने वाली और दिल वाली इमोजी शेयर की है। अब ओरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि ओरी अक्सर ही अपनी चीजों को लेकर चर्चा में आ जाते हैं।
ट्रोल भी होते हैं ओरी
ओरी का अतरंगी लुक भी कई बार उन्हें सुर्खियों में ले आता है। हालांकि, कई बार इन सबकी वजह से ओरी को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ जाता है, लेकिन ओरी पर इसका कोई असर नहीं होता है और वो हमेशा ही अपने अंदाज में दिखते हैं। गौरतलब है कि ओरी की बॉलीवुड में भी खास जगह है और वो ज्यादातर सभी सेलेब्स के साथ नजर आते हैं।
ओरी का फोन कवर
इसके अलावा अगर ओरी की बात करें तो ओरी का फोन कवर भी खूब चर्चा में रहता है। जी हां, ओरी अपने फोन के कवर को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। ओरी का अतरंगी फोन कवर हमेशा ही लोगों का ध्यान खींचता है। इसके अलावा ओरी के कपड़े भी लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहते हैं। ओरी के फैंस को उनका अतरंगी अंदाज बेहद पसंद भी आता है।
यह भी पढ़ें- कौन हैं Sajda Pathan और Ananya Shanbhag, जिनकी फिल्म Anuja ने बनाई ऑस्कर में जगह
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
6 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
8 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
10 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
12 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
12 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
13 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
14 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines