Oppenheimer BO Collection Day 3: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ (Oppenheimer) को 21 जुलाई को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को लेकर पहले से ही बज बना हुआ था और फैंस बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। ये फिल्म जे.रॉबर्ट ओपेनहाइमर पर बनी बायोपिक है।
वहीं, इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार ओपनिंग की है। इस बीच अब इस फिल्म का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?
Oppenheimer ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे दिन फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 17.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है।
फिल्म की कुल कमाई
इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 49 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, अगर इस फिल्म की पहले और दूसरे दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 14.50 करोड़ रुपये और रिलीज के दूसरे दिन 17.25 करोड़ का कलेक्शन किया है।
जे.रॉबर्ट ओपेनहाइमर पर बनी बायोग्राफी फिल्म है
बता दें कि ये फिल्म जे.रॉबर्ट ओपेनहाइमर पर बनी बायोग्राफी फिल्म है। उन्हें ‘परमाणु बम के जनक’ के तौर पर भी जाना जाता था। यह फिल्म ओपेनहाइमर के नेतृत्व में ‘ट्रिनिटी’ कोड नाम से दुनिया के पहले परमाणु परीक्षण की कहानी है, जिसमें परीक्षण से पहले और उसके बाद की घटनाओं को बेहद शानदार तरीके से दिखाया गया है।
लोगों को गंवानी पड़ी थी जान
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के शहर नागासाकी पर अमेरिका ने छह और नौ अगस्त, 1945 को परमाणु से हमला किया था। इस हमले में कई लोगों को जान गंवानी पड़ गई थी। ‘ओपेनहाइमर’ फिल्म में इसका हिस्सा लेते हुए दिखाया गया है कि फासीवाद से लड़ने और लोगों की जान बचाने की एक इंसान की इच्छा, कैसे मानव जीवन के विनाश का सबसे बड़ा कारण बनी।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
6 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
8 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
9 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines