हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Oppenheimer Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने उड़ाया गर्दा, दूसरे दिन ही कर लिया इतना कलेक्शन

विज्ञापन
Oppenheimer Box Office Collection Day 2

Oppenheimer BO Collection Day 2: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ (Oppenheimer) को 21 जुलाई को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को लेकर पहले से ही बज बना हुआ था और फैंस बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। ये फिल्म जे.रॉबर्ट ओपेनहाइमर पर बनी बायोपिक है।

वहीं, इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार ओपनिंग की है। इस बीच अब इस फिल्म का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?

Oppenheimer ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

बता दें कि इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानादार कलेक्शन किया है। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे दिन फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ ने 17 करोड़ तक की अर्निंग की है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है।

फिल्म की कुल कमाई

इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 30 करोड़ के करीब जा पहुंची है। वहीं, अगर इस फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 13.50 करोड़ से ओपनिंग की है।

जे.रॉबर्ट ओपेनहाइमर पर बनी बायोग्राफी

बता दें कि ये फिल्म जे.रॉबर्ट ओपेनहाइमर पर बनी बायोग्राफी फिल्म है। उन्हें ‘परमाणु बम के जनक’ के तौर पर भी जाना जाता था। यह फिल्म ओपेनहाइमर के नेतृत्व में ‘ट्रिनिटी’ कोड नाम से दुनिया के पहले परमाणु परीक्षण की कहानी है, जिसमें परीक्षण से पहले और उसके बाद की घटनाओं को बेहद शानदार तरीके से दिखाया गया है।

‘ओपेनहाइमर’

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के शहर नागासाकी पर अमेरिका ने छह और नौ अगस्त, 1945 को परमाणु से हमला किया था। इस हमले में कई लोगों को जान गंवानी पड़ गई थी। ‘ओपेनहाइमर’ फिल्म में इसका हिस्सा लेते हुए दिखाया गया है कि फासीवाद से लड़ने और लोगों की जान बचाने की एक इंसान की इच्छा, कैसे मानव जीवन के विनाश का सबसे बड़ा कारण बनी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें