Operation Valentine Teaser: इन दिनों वरुण तेज और मानुषी छिल्लर अपनी अपकमिंग एरियल एक्शन फिल्म ‘ऑपरेशन वेलेंटाइन’ को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच मेकर्स ने अपकमिंग फिल्म का टीजर जारी कर दिया है, जो फिल्म के लिए फैंस में एक्साइटमेंट और भी बढ़ा रहा है।
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों दो जिगरी दोस्त बन गए कट्टर दुश्मन? Salaar की रिलीज से पहले फिल्म का दूसरा ट्रेलर जारी
देश को बचाने के लिए जान जोखिम में डालेंगे Varun Tej
अपकमिंग फिल्म ‘ऑपरेशन वेलेंटाइन’ के टीजर की बात करें तो इसमें वरुण तेज को दुश्मनों के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए वायु सेना के पायलटों की अपनी टीम का नेतृत्व करते दिखाया गया है। साथ ही वो अपनी जान जोखिम में डालते नजर आए। इस फिल्म के जरिए वरुण और मानुषी अब तक के सबसे बड़े हवाई हमले के लिए तैयार हैं।
फिल्म की कहानी
वहीं, अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो ये हमारे वायु सेना के नायकों के अदम्य साहस और देश की रक्षा के लिए उनके सामने आने वाली चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती है। टीजर में वरुण और मानुषी के बीच जबरदस्त रोमांस और केमिस्ट्री की भी झलक देखने को मिलती है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित ‘ऑपरेशन वेलेंटाइन’ देशभक्ति से लबरेज बेहतरीन मनोरंजन फिल्म है।
सच्ची घटनाओं पर आधारित है फिल्म
इस फिल्म में वरुण तेज ने अर्जुन देव की भूमिका निभाई है और मानुषी छिल्लर एक रडार अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। बता दें कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है और दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बताते चलें कि ‘ऑपरेशन वेलेंटाइन’ का निर्माण सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस, संदीप मुड्डा की रेनेसां पिक्चर्स द्वारा किया गया है और गॉड ब्लेस एंटरटेनमेंट (वकील खान) और नंदकुमार अब्बिनेनी द्वारा सह-निर्मित है।
निर्देशन में डेब्यू कर रहे शक्ति प्रताप सिंह हाड़ा
इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म से शक्ति प्रताप सिंह हाड़ा भी निर्देशन में अपना डेब्यू कर रहे हैं। शक्ति प्रताप सिंह हाड़ा, आमिर खान और सिद्धार्थ राज कुमार द्वारा लिखित यह फिल्म 16 फरवरी, 2024 को तेलुगु और हिंदी में रिलीज होगी। फैंस को बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
17 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
18 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
20 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
21 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
22 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
23 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
23 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines