ऑपरेशन सिंदूर के चलते पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने तहस-नहस हो चुके हैं। इसके बावजूद पड़ोसी देश अपनी शर्मनाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। गुरुवार शाम एक बार फिर उसने भारत को निशाना बनाने की नापाक कोशिश की लेकिन हमारे देश के सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाए जाने की पाक की कोशिशों को चकनाचूर कर दिया। एक बड़े हमले को रोका है और उसे बेअसर कर दिया है।
इसी के साथ सशस्त्र बलों ने फिर से देश की सुरक्षा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता साबित की है। देश के बहादुर सैनिकों को अब बॉलीवुड की हसीनाओं ने सलाम किया है। श्रद्धा कपूर से मधुर भंडारकर तक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए भारतीय जवान को सलाम किया है।
श्रद्धा कपूर ने शेयर की पोस्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘हमें अपने रक्षकों पर गर्व है। जय हिंद।’
एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘एक डॉक्टर की बेटी होने के नाते, जिन्होंने रक्षा मंत्रालय में तीन साल गुजारे हैं और एक आर्मी अफसर की भतीजी होने के नाते, मैं देश की सवा के लिए सशस्त्र बलों द्वारा किए गए बलिदानों के लिए बहुत सम्मान और प्रशंसा करती हूं। हमेशा हमारी रक्षा करने के लिए धन्यवाद। जय हिंद।’
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर फवाद-माहिरा के ‘भारत विरोधी’ बयान से भड़का AICWA, पाक स्टार्स पर लगाया बैन
रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘भारतीय सशस्त्र बलों के लिए सभी प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं.. हमारी रक्षा करने वाले पुरुषों और महिलाओं पर गर्व है। जय हिंद।’
फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘आगे एक लंबी रात होने वाली है। आइए हम अपने सशस्त्र बलों के साथ एकजुट हो जाएं, उनकी ताकत और साहस कायम रहे।’
इसके अलावा एक्ट्रेस सोनल चौहान, मलाइका अरोड़ा, वामिका गब्बी और रिद्धी डोगरा समेत अन्य बॉलीवुड एक्ट्रेस ने जय हिंद का नारा लगाते हुए सशस्त्र बलों को धन्यवाद दिया है।
गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार की रात में कहा, ‘आज रात जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों के जरिए जम्मू, पठानकोठ और उधमपुर में सैन्य स्टेशनों को निशाना बनाया गया। स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के अनुरूप गतिज और गैर-गतिज क्षमताओं का इस्तेमाल करते हुए खतरों को तेजी से बेअसर कर दिया गया है। किसी के हताहत होने या फिर भौतिक नुकसान की सूचना नहीं आई है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines