भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म बनाने का ऐलान कर दिया गया है। ये ऐलान निकी विक्की भगनानी फिल्म्स और द कंटेंट इंजीनियर ने आधिकारिक तौर पर की है। फिल्म की घोषणा के साथ ही पहला पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। बताया जाता है कि यह फिल्म भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन से प्रेरित होगी, जहां 6 और 7 मई की रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान वाले कश्मीर (POK) में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। इस ऑपरेशन में कई आतंकवादी मारे गए थे।
फिल्म का पोस्टर जारी
News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को उत्तम माहेश्वरी और नितिन कुमार गुप्ता डायरेक्ट करेंगे। वहीं फिल्म का निर्माण निकी विकी भगनानी फिल्म्स और द कंटेंट इंजीनियर मिलकर कर रहे हैं। सेलिब्रिटी इंस्टाग्राम पेज विरल भयानी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का पोस्टर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया, ‘निकी विक्की भगनानी फिल्म्स और द कंटेंट इंजीनियर भारत की सबसे बहादुरी वाली स्ट्राइक पर बेस्ड फिल्म ऑपरेशन सिंदूर के साथ आए हैं।’
यह भी पढ़ें: उन्होंने जम्मू से आखिरी बार..’ Samay Raina को सताई पिता की चिंता, लिखा इमोशनल पोस्ट
पोस्टर में महिला सैनिक की छवि
फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के पोस्टर में एक महिला सैनिक को दिखाया गया है, जो वर्दी में नजर आ रही है। पोस्टर में महिला सैनिक दर्शकों की ओर पीठ करके खड़ी हुई है। उसके हाथ में एक राइफल है, जबकि दूसरे हाथ से महिला युद्ध में जाने के लिए माथे पर योद्धा तिलक लगा रही है। ये प्रतीकात्मक कार्य है, जो महिला पहचान को देशभक्ति कर्तव्य के साथ जोड़ता है। पोस्टर में टैंक, कांटेदार तार और ऊपर उड़ते लड़ाकू विमानों के साथ युद्धग्रस्त पृष्ठभूमि दिखाई गई है।
पोस्टर देख भड़के यूजर्स
उधर, जैसे ही फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी हुआ तो यूजर्स ने मेकर्स को ट्रोल करते हुए पोस्टर पर नाराजगी जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा, ‘एक चल रहे युद्ध का मज़ाक उड़ाते हुए, AI जनरेटेड पोस्टर के साथ।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अरे यार हद है। जवानों के लिए प्रार्थना करने की जरूरत है अभी।’ बता दें कि फिल्म की स्टारकास्ट का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है।
प्रोडक्शन हाउस ने मांगी माफी
उधर, फिल्म पर तीखी प्रतिक्रिया के बाद फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने एक पोस्ट शेयर करते हुए माफी मांगी है। पोस्ट में लिखा, ‘हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर पर बेस्ड फिल्म के ऐलान के लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं, जो हमारे भारतीय सशस्त्र बलों के हालिया वीरतापूर्ण प्रयासों से प्रेरित है। इसका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। एक फिल्म निर्माता के तौर पर, मैं हमारे सैनिकों और नेतृत्व के साहस, बलिदान और शक्ति से बहुत प्रभावित हुआ। इसलिए इस शक्तिशाली कहानी को प्रकाश में लाना चाहता था। ये प्रोजेक्ट हमारे देश के प्रति गहरे सम्मान और प्यार से है, न कि पॉपुलैरिटी या पैसों के लिए।’
पोस्ट में आगे लिखा है, ‘मैं समझता हूं कि समय और संवेदनशीलता ने कुछ लोगों को दुख पहुंचाया। इसके लिए मुझे खेद है। ये एक फिल्म नहीं पूरे देश की भावना है। वैश्विक स्तर पर छवि है, हमारे सशस्त्र बलों और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद, जो हमेशा राष्ट्र को पहले रखने के आदर्श वाक्य के साथ दिन-रात काम करते हुए हमें गौरवान्वित कर रहे हैं। हमारा प्यार और प्रार्थना शहीदों के परिवारों के साथ उन बहादुर योद्धाओं के साथ है, जो नई सुबह देने के लिए दिन-रात सीमा पर लड़ रहे हैं। जय हिंद! जय भारत!’
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
19 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
23 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
23 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 day agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines