‘बिग बॉस’ फेम एक्ट्रेस फलक नाज ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद हिंदुस्तानी मुस्लिम कलाकारों पर सरेआम सवाल उठाए थे। फलक नाज ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि हिन्दू हमारी कौम पर इसलिए भरोसा नहीं कर पाते क्योंकि जब देश में हालात पैदा होते हैं तो इंडस्ट्री के मुस्लिम कलाकार ऐसे वक्त में कुछ बोलते ही नहीं हैं। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि फॉलोअर्स कम होने के डर से लोग चुप बैठे रहते हैं। वहीं, फलक ने गुस्से में इन लोगों से सवाल किया था कि इनका खून क्यों नहीं खोल रहा? ये कब देश के काम आएंगे।
फलक का सवाल- ‘पाकिस्तान का सपोर्ट कर ही बनेंगे मुसलमान?’
इसी बीच अब फलक नाज ने एक बार फिर हिंदुस्तान के मुसलमानों से खास सवाल किया है। अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक्ट्रेस ने असदुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘क्या हम मुसलमान तभी होंगे जब पाकिस्तान को सपोर्ट करेंगे? जवाब- नहीं…। हम हिंदुस्तानी मुसलमान हैं और इसी देश को सपोर्ट करेंगे…। जिसको बुरा लग रहा है, अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है उस इंसान को।’
Falaq Naaz
फलक नाज ने पाकिस्तान को दी धमकी
इसके अलावा फलक नाज ने अपने एक पोस्ट में पाकिस्तान और कमेंट सेक्शन में ट्रोल करने वाले लोगों पर भड़की हुई हैं। आपको बता दें, अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फलक नाज ने राघव चड्ढा का एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में राघव चड्ढा ने पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन पर जानकारी शेयर की है। अब इसे रीशेयर करते हुए गुस्से में लिखा, ‘अब आओ DM और कमेंट सेक्शन में ज्ञान बांटने, गालियां बकने! कहां गए अमन और शांति का नारा लगाने वाले? ये ही चिल्ला- चिल्लाकर बोल रहे हैं हम कि अगर हमारे घर, हमारे देश पर आंच आएगी, तो जवाब में वही मिलेगा जो दोगे..। जय हिन्द।’
Falaq Naaz
यह भी पढ़ें: Harshvardhan Rane ने Mawra Hocane के साथ काम करने से किया इंकार, तिलमिलाई पाक एक्ट्रेस ने PR पर फोड़ा ठीकरा
मुस्लिम एक्टर्स की चुप्पी से तंग आईं फलक नाज
आपको बता दें, फलक नाज खुलकर देश को सपोर्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस पाकिस्तान की इन हरकतों के सख्त खिलाफ हैं और वो लगातार बाकी मुसलमानों से ऑपरेशन सिंदूर को सपोर्ट करने की गुजारिश कर रही हैं। एक्ट्रेस इस बात से नाराज हैं कि लोग इस मौके पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े पोस्ट शेयर करना नहीं भूल रहे, लेकिन इस मुद्दे पर बात करने से कतरा रहे हैं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
8 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
10 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
11 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
13 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
14 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
15 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
15 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
16 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines