Arijit Singh ने अबू धाबी कॉन्सर्ट किया कैंसिल, Operation Sindoor के बाद सिंगर का फैसला

भारत-पाक के बढ़ते तनाव और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सिंगर अरिजीत सिंह ने अपना अबू धाबी में होने वाला कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिया है। इसकी जानकारी खुद सिंगर की टीम ने एक पोस्ट के जरिए दी है।

Operation Sindoor, Arijit Singh

Operation Sindoor, Arijit Singh

पहलगाम हमले के बाद कई सिंगर्स ने अपना-अपना कॉन्सर्ट कैंसिल किया। वहीं, अब भारत-पाक के बढ़ते तनाव और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने भी ये फैसला ले लिया है। अरिजीत ने भी अपना कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिया है। इसकी जानकारी खुद सिंगर ने एक पोस्ट के जरिए दी है। आइए जानते हैं कि अरिजीत ने क्या कहा?

विज्ञापन

अरिजीत सिंह ने कैंसिल किया कॉन्सर्ट

दरअसल, अरिजीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अरिजीत ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 9 मई को अबू धाबी में होने वाला कॉन्सर्ट अब नहीं होगा और इसे कैंसिल कर दिया गया है। मौजूदा हालात को देखते हुए इस फैसले को लिया गया है। साथ ही सिंगर ने कहा कि दर्शकों को उनके टिकट के पैसे भी रिफंड किए जाएंगे।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arijit Singh (@arijitsingh)

9 मई 2025 को होना था कॉन्सर्ट 

अरिजीत के पोस्ट में लिखा है कि हाल ही में जो हो रहा है उसकी वजह से अबू धाबी कॉन्सर्ट को कैंसिल किया जा रहा है। ये कॉन्सर्ट 9 मई 2025 को एतिहाद एरिना, यास आईलैंड में होने वाला था। इस वक्त आपके साथ और समझ की हम तारीफ करते हैं। नई तारीख के बारे में जल्द बताया जाएगा। इस पोस्ट में आगे बताया गया है कि खरीदी गई सभी टिकटें अगली तारीख तक मान्य रहेंगी या फिर आप 12 मई 2025 (सोमवार) से 7 दिन के अंदर रिफंड ले सकते हैं।

विज्ञापन

चेन्नई कॉन्सर्ट भी किया था कैंसिल

इन दिनों भारत और पाक के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अरिजीत के इस कॉन्सर्ट को कैंसिल किया गया है। गौरतलब है कि इसके पहले भी अरिजीत ने 27 अप्रैल को चेन्नई में होने वाले अपकमिंग कॉन्सर्ट को कैंसिल कर दिया था। उस वक्त भी सिंगर और ऑर्गेनाइजर ने सभी टिकट होल्डर्स को रिफंड के लिए कहा था। पहलगाम हमले के बाद अरिजीत ने अपना चेन्नई कॉन्सर्ट कैंसिल किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ