बॉलीवुड के दबंग खान का एक ट्वीट उनकी ट्रोलिंग की वजह बन गया है। सलमान खान ने पहलगाम आतंकी हमले पर रिएक्शन दिया था और निर्दोष लोगों की हत्या पर गुस्सा जाहिर किया था। वहीं, ऑपरेशन सिंदूर पर एक्टर चुप्पे साधे हुए नजर आए। बॉलीवुड के कई एक्टर्स ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं, अब सलमान खान का सीजफायर पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट के बाद सलमान खान जनता के निशाने पर आ गए हैं।
युद्धविराम पर ट्वीट कर सलमान हुए ट्रोल
युद्धविराम पर सलमान खान ने जो कहा उसके बाद लोग उनसे खफा नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग तो सलमना खान को गद्दार तक कह रहे हैं। ऐसा लग रहा है, ये ट्वीट कर सलमान खान ने अपने लिए मुसीबत खड़ी कर ली है। आपको बता दें, सीजफायर पर ट्वीट करते हुए सलमान खान ने लिखा, ‘सीजफायर के लिए भगवान का शुक्र है।’ मिनटों में सलमान खान का ये ट्वीट वायरल हो गया।
Salman Khan
सलमान खान ने डिलीट किया पोस्ट
सलमान खान के इस ट्वीट पर इतना बवाल हुआ कि एक्टर को सीजफायर पर किया अपना ये ट्ववीट ही डिलीट करना पड़ गया। हालांकि, जब तक उन्होंने अपना ये पोस्ट हटाया, तब तक काफी हंगामा हो गया था और लोगों ने इसका स्क्रीनशॉट रख लिया। अब लोग सलमान खान पर भड़के हुए नजर आ रहे हैं। एक ट्रोलर ने कहा, ‘सलमान खान अब एक्टर के रूप में खत्म हो चुके हैं।’ एक यूजर ने लिखा, ‘सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान, करीना कपूर और बॉलीवुड को बॉयकॉट करो।’
Salman Khan
यह भी पढ़ें: नेशनल अवॉर्ड विनर मेकअप आर्टिस्ट के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, Aamir से लेकर Ranveer तक ने जताया दुख
लोगों ने की सलमान खान को बॉयकॉट करने की मांग
एक यूजर ने सवाल उठाते हुए कहा, ‘शाहरुख, आमिर खान और सलमान आतंकी हमलों और पहलगाम पर चुप रहे, जीरो ट्वीट्स। लेकिन अचानक ट्वीट किया ‘भगवान का शुक्र है?’ दोहरे मापदंड क्यों? क्या साइलेंट सपोर्ट है पाक को?’ अब ये सब देखकर तो लगा रहा है कि भाईजान के ट्वीट डिलीट करने का भी कोई फायदा नहीं हुआ और लोग उन पर अभी भी आग बबूला हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
15 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
20 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
21 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
22 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines