JioHotstar Web Series: सिनेमाघरों से ओटीटी प्लेटफॉर्म तक ऐसी कई फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसमें प्रेग्नेंसी को लेकर अलग-अलग कहानियां देखने को मिली हैं। आज हम आपके लिए 8 एपिसोड वाली एक मजेदार कहानी लेकर आए हैं, जिसमें एक बिना फिजिकल रिलेशनशिप बनाए ही प्रेग्नेंट हो जाती है। कहानी दिलचस्प मोड़ तब लेती है, जब उसे पता चलता है कि उसके होने वाले बच्चे का पिता उसका बॉस है। हम जिस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘ऊप्स! अब क्या?’ (Oops! Ab Kya?) है, जो जियो हॉटस्टार पर हाल ही में स्ट्रीम हुई है।
क्या है वेब सीरीज की कहानी?
वेब सीरीज ‘ऊप्स! अब क्या?’ की कहानी रूही (श्वेता बसु प्रसाद) नाम की लड़की की है, जो अपनी नानी से वादा करती है कि शादी से पहले वह किसी भी फिजिकल रिलेशनशिप में नहीं रहेगी। रूही का बॉयफ्रेंड ओमकार (अभय महाजन) तो है लेकिन वह भी अपनी गर्लफ्रेंड के वादे का सम्मान करता है। तीन साल तक अपने अरमानों को मन में दबाए बैठे ओमकार को एक दिन अचानक पता चलता है कि उसकी गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट है।
बाद में पता चलता है कि रूही डॉक्टर के पास यूरिनरी इंफेक्शन की जांच कराने के लिए गई थी लेकिन डॉक्टर गलती से उसके यूट्रस में आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन स्पर्म इंजेक्ट कर देते हैं। रूही को बाद में पता चलता है कि वह अपने बॉस समर (आशिम गुलाटी) के बच्चे की मां बनने वाली है। यहीं से कहानी में ट्विस्ट आता है।
यह भी पढ़ें: New Release: थिएटर से ओटीटी तक रिलीज हुईं ये 5 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एन्जाॅय
इस हॉलीवुड सीरीज की दिलाएगी याद
हो सकता है कि इस वेब सीरीज की कहानी सुनकर आपको किसी हॉलीवुड फिल्म की याद आए जाए। आपको बता दें कि ये सच होगा क्योंकि ‘ऊप्स! अब क्या?’ की कहानी अमेरिकी शो ‘जेन द वर्जिन’ से ली गई है। देबात्मा मंडल और प्रेम मिस्त्री ने मिलकर ‘ऊप्स! अब क्या?’ को बड़ी अच्छी तरह से पेश किया है।
वेब सीरीज की स्टारकास्ट
‘ऊप्स! अब क्या?’ में श्वेता बसु प्रसाद, आशिम गुलाटी और अभय महाजन के अलावा जावेद जाफरी, सोनाली कुलकर्णी, अपरा मेहता भी अहम भूमिका में हैं। अगर आप इस वीकेंड ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ अच्छा कॉन्टेंट ढूंढ रहे हैं, तो इस वेब सीरीज को देखना अच्छा विकल्प हो सकता है।
संबंधित खबरें
LIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
30 mins ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
58 mins agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
20 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
23 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines