Jackie Shroff Mimicry: बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने कुछ समय पहले अपनी एक्टिंग, डॉयलॉग्स और मिमिक्री को लेकर कुछ वक्त कानूनी कदम उठाया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोई भी उनकी एक्टिंग या डॉयलॉग्स को रिपीट नहीं कर सकेगा। अगर कोई ऐसा करे तो उस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। जैकी दादा अपने नाम, सरनेम के इस्तेमाल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे थे, जहां उन्होंने बिना उनकी इजाजत के उनकी मिमिक्री करने पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि इस पर रोक लगनी चाहिए। अब इस मामले को लेकर फैसला आ गया है।
जैकी श्रॉफ ने इस वजह से किया था केस
दरअसल अपने व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की रक्षा के लिए जैकी श्रॉफ ने हाल ही में कानूनी कार्रवाई शुरू की थी। एक्टर ने उनकी परमिशन के बिना उनके नाम, फोटो, आवाज और ‘भिडू’ शब्द के यूज के लिए कई संस्थाओं के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में केस दर्ज कराया था।
कृष्णा अभिषेक के फैंस हो गए थे परेशान
जग्गू दादा ने जब से इस मामले को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था तब से कृष्णा अभिषेक के फैंस बहुत चिंतित हो गए थे कि अब कैसे वो उनकी मिमिक्री कर पाएंगे। अब कोर्ट की तरफ से इस पर फैसला आ गया है। इस सवाल का जवाब आखिरकार मिल गया है। कृष्णा अभिषेक के फैंस के लिए खुशखबरी हैं कि वो जैकी दादा की मिमिक्री कर सकते हैं। उन्हें कोर्ट की तरफ से ये इजाजत दी गई है क्योंकि सबसे ज्यादा कृष्णा अभिषेक ही जैकी श्रॉफ की एक्टिंग करते हुए नजर आते हैं जिसे फैंस भी काफी पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें: अब Bigg Boss 18 में टकराएंगे सिवेट तोमर और दिग्विजय राठी, दो कंटेस्टेंट्स हुए शो के लिए कन्फर्म
कृष्णा को जैकी श्रॉफ ने किया था कॉल
जैकी श्रॉफ को भी कृष्णा अभिषेक की मिमिक्री बेहद अच्छी लगती है इसलिए उन्होंने परमिशन दी है कि कृष्णा ऐसा कर सकते हैं। पिंकविला से बात करते हुए उन्होंने बताया कि कपिल शर्मा के शो में उन्होंने जैकी श्रॉफ की मिमिक्री की थी जिसके बाद जैकी दादा ने उन्हें कॉल किया और उनकी जमकर तारीफ की। जब जैकी दादा के इस मामले को लेकर केस दर्ज कराने को लेकर खबर आई थी कृष्णा अभिषेक को जमकर ट्रॉल किया गया था। कई लोगों ने सवाल किया कि अब कृष्णा क्या करेंगे। क्या अब वो जैकी दादा कभी नहीं बन पाएंंगे।
‘लाफ्टर शेफ’ में कृष्णा ने फिर की थी मिमिक्री
अब उन सभी लोगों को जवाब मिल चुका है जो पिछले कुछ वक्त से बहुत परेशान थे कि अब कृष्णा जैकी की एक्टिंग कैसे कर पाएंगे। आपको बता दें हाल ही में जैकी दादा की बेटी कृष्णा श्रॉफ ‘लाफ्टर शेफ’ में नजर आई थीं जहां कृष्णा अभिषेक एक बार फिर जैकी श्रॉफ के अवतार में नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: जब बिग बी ने मां को आंखों के सामने जाते हुए देखा, सिसकती आवाज में बोले बस कीजिए डॉक्टर
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
15 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
15 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
17 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
19 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
19 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
21 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines