One Directions Singer Liam Payne Passes Away: वन डायरेक्शन बैंड के पूर्व सदस्य लियाम पेन को लेकर एक बुरी खबर आई है। सिंगर की बुधवार को अर्जेंटीना के ब्यूनस आर्यस में कथित तौर पर होटल से गिरकर मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ है, जब सिंगर अपने होटल कासा सुर पलेर्मो में ठहरे हुए थे। यहां होटल के तीसरे फ्लोर की बालकनी से सिंगर गिर गए और उनकी मौत हो गई।
सिंगर की मौत की पुष्टि ब्यूनस आयर्स की सार्वजनिक इमरजेंसी मेडिकल हेल्पलाइन के प्रमुख ने एक बयान के जरिए की है। बताया जाता है कि लियाम पेन सिर्फ 31 साल के थे। उधर, सिंगर की अचानक मौत पर सवाल उठने लगे हैं। बालकनी से गिरना हादसा था या साजिश इसके पीछे की वजह का खुलासा करने के लिए स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कॉन्सर्ट के लिए गए थे अर्जेंटीना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर और वन डायरेक्शन बैंड के पूर्व सदस्य लियाम पेन अपने पूर्व बैंडमेट नियाल होरान के कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के लिए अर्जेंटीना गए थे। बता दें कि लियाम यंग ऐज में वन डायरेक्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे और उन्हें समूह के प्रमुख गीत लेखकों में से एक माना जाता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सिंगर के साथ जब यह हादसा हुआ तो उससे पहले वो लॉबी में कुछ अजीब हरकतें कर रहे थे। उन्हें लैपटॉप तोड़ते हुए भी देखा गया था।
दवा और शराब की थी लत
TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, वन डायरेक्शन बैंड स्टार लियाम पेन ने साल 2021 में बताया था कि बैंड के साथ अपने दौरे के दौरान उन्हें कुछ दवाओं और शराब की लत लग गई थी। वो कई दिन तक इससे जूझते रहे।
उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि उनके मन में सुसाइड के ख्याल आने लगे थे। यही नहीं कुछ दिन पहले ही लियाम पेन उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे, जब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड माया हेनरी ने उन पर गर्भपात कराने का आरोप लगाया था।
सिंगर की मौत से परिवार सदमे में
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लियाम पेन पर माया हेनरी के लगाए गए आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ था। इस घटना के कुछ दिन बाद ही अब सिंगर मौत के मुंह में समा गए हैं। बताया जाता है कि लियाम पेन जिस होटल में ठहरे थे, वहां उनके साथ इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया। वहां बहुत से लोग जमा हो गए थे। अधिकतर लोगों को इस दुखद मौके पर अपने फोन से वीडियो रिकॉर्ड करते हुए देखा गया।
उधर, सिंगर लियाम पेन की मौत से उनका परिवार सदमे में है। बता दें कि सिंगर के परिवार में उनके पेरेंट्स करेन और ज्योफ, दो बड़े भाई-बहन रूथ और निकोला बचे हैं। वहीं फैंस भी सिंगर की मौत की खबर सुनकर शॉक्ड रह गए हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
4 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
6 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
7 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
8 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
8 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
10 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines