Priyanka Chopra’s Instagram Story : एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय मूल की छात्रा जाहन्वी कंडुला की मौत की खबर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, एक्ट्रेस ने जिंदगी की असली सच्चाई बताते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है, जो वायरल हो रही है।
बता दें कि 23 जनवरी 2023 को अमेरिका में सिएटल पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी की चपेट में आने के कारण 23 वर्षीय जाहन्वी कंडुला की मौत हो गई थी। वह आंध्र प्रदेश की रहने वाली थी। पूरे देश में जाहन्वी की मौत की खबर सुर्खियों में रही और खूब प्रतिक्रियाएं भी दी गईं।
प्रियंका ने इंस्टा स्टोरी में लिखी जिन्दगी की सच्चाई
वहीं शनिवार रात इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका ने ‘People’ न्यूज़ की आउटलेट शेयर करते हुए पोस्ट लिखी, It’s appalling to learn that such a tragic incident that happened 9 months ago is only coming to light NOW. A life is a life. One cannot put any value on it.” यह जानना भयावह है कि 9 महीने पहले हुई ऐसी दुखद घटना अब सामने आ रही है। जिंदगी तो जिंदगी होती है। इसकी कोई कीमत नहीं लगा सकता।
Priyanka Chopra’s Instagram Story
छात्रा की मौत का वीडियो फुटेज आया सामने
जाहन्वी की मौत के करीब 9 महीने बाद, 11 सितम्बर को कैमरे की रिकॉर्डिंग का एक वीडियो सामने आया है। सिएटल पुलिस विभाग ने इस वीडियो को डैनियल ऑडरर के बॉडी कैमरे से जारी किया। डेनियल घटना के दौरान साउथ लेक यूनियन में मौजूद थे। जब सिएटल पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी ने जाहन्वी कंडुला को टक्कर मारी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह एक्सीडेंट डेनियल की बॉडी में लगे कैमरे में कैद हो गया था।
मौत के बाद ‘जाहन्वी’ को मिलेगी डिग्री
जाहन्वी भले ही अब इस दुनिया में नहीं रही, लेकिन उसके ख्वाब को पूरा करने के लिए नॉर्थ ईस्टर्न यूनिवर्सिटी ने एक घोषणा की है। उसका कहना है कि वह जाहन्वी को डिग्री प्रदान करेगी। यूनिवर्सिटी के चांसलर केनेथ डब्ल्यू हेंडरसन का मानना है कि ऐसा करने से जाहन्वी के प्रति कुछ हद तक न्याय और जवाबदेही सामने आएगी।
संबंधित खबरें
'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
27 mins agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 hr ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 hr agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 hr agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
3 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines