OMG 2 Box Office Collection Day 2: वीकेंड पर 'महादेव के दूत' का चला जादू, बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन दौड़ी फिल्म
Edited By Vandana Saini

Akshay Kumar OMG 2 Box Office Collection Day 2
Edited By Vandana Saini

Akshay Kumar OMG 2 Box Office Collection Day 2
OMG 2 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), यामी गौतम (Yami Gautam) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ (Oh My God 2) 11 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ‘सेक्स एजुकेशन’ पर आधारित इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे (OMG Opening Day) पर केवल 10 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि, फिल्म को लोगों का मिक्स रिएक्शन मिल रहा है। फिल्म के रिलीज होने के बाद कई जगह फिल्म का विरोध भी हो रहा है। ऐसे में अब फिल्म के दूसरे दिन की कमाई के आकेड़े भी सामेन आ चुके हैं।
जारी आकेंड़ों के मुताबिक, अक्षय कुमार की फिल्म ‘OMG 2’ (Akshay Kumar OMG 2) की कमाई की रफ्तार में थोड़ी तेजी देखने को मिली है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन छोटी उछाल मारते हुए 14.5 करोड़ रुपये तक की कमाई की है। हालांकि, फिल्म की बजट के हिसाब से ये आकंड़ा बहुत कम है।
फिलहाल, आज के दिन फिल्म की अच्छी कमाई की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं अक्षय की इस फिल्म के साथ ही रिलीज हुई सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर तेजी से दौड़ रही है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘OMG 2’ का बजट 100-150 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है।
बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘OMG 2’ साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘ओह माय गॉड़’ (Oh My God) का सीक्वल है। इस फिल्म में अक्षय भगवान कृष्ण बने नजर आए थे और अब 12 साथ बाद अक्षय महादेव के दूत के किरदार में नदर आए हैं। फिल्म के एक्टर के लुक और किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: