Om Puri: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ओम पुरी एक वक्त पर आर्थिक तंगी का सामना कर चुके हैं। उन्हें आपने कई फिल्मों में देखा होगा। ओम पुरी ने कई फिल्मों में ऐसे दमदार किरदार निभाए हैं कि आज भी वो याद किए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्टर ने एक नहीं बल्कि 2 शादियां की थीं और वो दोनों ही नाकामयाब रहीं। अब ओम पुरी की दूसरी एक्स वाइफ ने कुछ पर्सनल खुलासे किए हैं जिनके बारे में किसी को पता नहीं होगा।
पहली शादी के बाद ओम पुरी के पास नहीं था कुछ बाकी
आपको बता दें, ओम पुरी ने पहले साल 1991 में मशहूर एक्टर अनु कपूर (Annu Kapoor) की डायरेक्टर बहन सीमा कपूर (Seema Kapoor) से शादी की थी। हालांकि, 8 महीने में ही इनका रिश्ता खत्म हो गया। इस शादी के टूटने के बाद एक्टर की आर्थिक हालत बिगड़ गई थी और उनके पास फूटी-कौड़ी नहीं बची थी। ऐसे में जब वो दूसरी शादी करना चाहते थे तो ओम पुरी के पास शादी की अंगूठी तक खरीदने के पैसे नहीं थे। अब खुद उनकी दूसरी एक्स वाइफ ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात को कंफर्म किया है।
एक्टर ने शादी से पहले नंदिता को बताई थी अपनी हालत
नंदिता ने अपने बयान में ये भी कहा कि जब ओम पुरी ने सीमा से शादी की थी तब उनके पास 1 फ्लैट के अलावा ज्यादा कुछ नहीं था। आज भी नंदिता उसी फ्लैट में रहती हैं जबकि उन्होंने अपनी पहली शादी टूटने के बाद पहली पत्नी को राजस्थान में एक जमीन दी थी। वहीं, नंदिता ने आगे ये भी बताया कि जब उनकी और ओम पुरी की शादी हुई थी तो एक्टर ने उन्हें क्या कहा था। उन्होंने बताया कि एक्टर बोले थे, ‘मेरे पास तुम्हारे लिए मंगलसूत्र खरीदने के पैसे नहीं हैं, अभी मेरे पास ज्यादा कुछ नहीं है लेकिन मेरे पास 2 हाथ हैं और मैं ये देखूंगा कि तुम ठीक रहो।’
यह भी पढ़ें: Kriti Sanon कैसे लड़के से करेंगी शादी? रेड और ग्रीन फ्लैग की लिस्ट में कहां फिट होंगे रूमर्ड बॉयफ्रेंड?
6-7 महीने बाद मिला मंगलसूत्र
नंदिता ने आगे खुलासा करते हुए बताया कि शादी के करीब 6-7 महीनों बाद जाकर उन्हें अपना मंगलसूत्र मिला था। दरअसल, ओम पुरी को हॉलीवुड की रोमांटिक हॉरर फिल्म ‘वुल्फ’ (Wolf) मिली थी। इसके बाद उन्होंने फर्स्ट क्लास की टिकट ली और कहा चलो US चलते हैं। हालांकि, नंदिता ने उन्हें 2 बिजनेस क्लास में बदलवाया और कहा हनीमून लॉस एंजेलिस में होगा। वहां से लौटने के काफी समय बाद ओम पुरी ने पत्नी को एक मंगलसूत्र और शादी की अंगूठी दिलाई थी।
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
25 mins ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
29 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
31 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
3 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines