बीते कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर officiallyvaddy नाम का अकाउंट चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये अकाउंट किसका है, अभी इसका खुलासा तो नहीं हुआ है, लेकिन कई सेलेब्स ने इस अकाउंट को फॉलो जरूर किया है। इस बीच अब officiallyvaddy ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट से पब्लिक कर लिया है। इतना ही नहीं बल्कि जैसे ही Vaddy ने अपने अकाउंट को पब्लिक किया, तो रातों-रात उनके फॉलोअर्स बढ़ गए।
Vaddy ने पब्लिक किया इंस्टाग्राम अकाउंट
अगर आप officiallyvaddy नाम के इस इंस्टा पेज पर जाएंगे, तो आपको इस पर एक वीडियो मिलेगा, जो एक्ट्रेस शरवरी का है। वहीं, अगर फॉलोअर्स की बात करें तो ये अचानक से बढ़ गए हैं। खबर लिखे जाने लिए गए Vaddy की प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट तक इस अकाउंट को 30.5k लोगों ने फॉलो कर लिया था और लगातार इस अकाउंट के फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं।
officiallyvaddy
सेलेब्स ने किया फॉलो
वहीं, अगर सेलेब्स की बात करें तो मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर, नताशा स्टेनकोविक, शरवरी और शालिनी ने इसको फॉलो किया है। अब सबके मन में सवाल ये है कि आखिर ये प्रोफाइल किसकी है, क्योंकि इस पर किसी का नाम नहीं लिखा है। इतना ही नहीं बल्कि इस अकाउंट की प्रोफाइल को भी हाल ही में बदला गया है। पहले जहां इस अकाउंट की प्रोफाइल इमेज पर समंदर के किनारे की प्रोफाइल फोटो लगी थी, तो वहीं अब इस पर एक एआई फोटो जैसी फोटो लगी है।
secret profile
किसका है ये सीक्रेट अकाउंट?
बता दें कि हाल ही में सामने आया ये मिस्ट्री अकाउंट नया है। वैसे तो हिंदी सिनेमा के कई स्टार्स ऐसे हैं, जिनका या तो इंस्टाग्राम पर अकाउंट नहीं है और अगर है भी तो वो प्राइवेट है। अब इस लिस्ट में ये नया नाम भी सामने आया है और ये प्रोफाइल किसका है, इसके बारे में कई जानकारी नहीं मिल पाई है। देखने वाली बात होगी कि इस मिस्ट्री से कब पर्दा उठेगा?
यह भी पढ़ें- ‘कोई बेवकूफ ही होगा…’, Akshay Kumar ने तोड़ी चुप्पी, जया बच्चन ने ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ पर किया था कमेंट
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
10 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
14 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
14 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
20 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines