फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्में ऐसी होती हैं जिसकी स्टारकास्ट तो बड़ी होती है लेकिन वो फिल्म ऑडियंस के दिल में नहीं बस पाती. बड़े-बड़े सितारे भी इन फिल्मों को नहीं बचा पाते और ये बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह आकर गिरती हैं. आज हम ऐसी ही एक फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसमें 2 हीरो नजर आए थे और एक स्टार एक्ट्रेस भी दिखाई दी थीं. लेकिन इसके बाद भी ये फिल्म सिर्फ लोगों का सिरदर्द बनकर रह गई थी. सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था. हालांकि ओटीटी पर आकर फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई थी. चलिए फिल्म के बारे में डिटेल में जानते हैं.
फिल्म में 3 सितारे
प्राइम वीडियो की ये फिल्म ‘भाभी 2’ यानी तृप्ती डिमरी की ‘बैड न्यूज’ है. फिल्म में तृप्ति के साथ विक्की कौशल और एमी विर्क नजर आए थे, लेकिन इसके बाद भी फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल सका था. फिल्म की कहानी किसी से छुपी नहीं है, ट्रेलर से ही साफ हो गया था कि ये कहानी एक सलोनी बग्गा नाम की एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है. सलोनी प्रेग्नेंट होती हैं और उसके पेट में पल रहे जुड़वा बच्चों के पिता अलग-अलग होते हैं.
यह भी पढ़ें: कमल हासन की बेटी बन किया डेब्यू, फिर 2000 करोड़ की फिल्म दे बनीं स्टार; पहचाना कौन है ये हसीना?
फिल्म की कहानी
फिल्म के शुरुआत में सलोनी और अखिल एक दूसरे से बेहद प्यार करे हैं और शादी भी कर लेते हैं. शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में अनबन होने लगती है और दोनों अलग हो जाते हैं. इसी बीच सलोनी की मुलाकात गुरबीर से होती है और गुरबीर को सलोनी से प्यार हो जाता है. आगे की कहानी यहीं से उलझना शुरू हो जाती है. गुरबीर और अखिल दोनों ही सलोनी को अपना बनाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं. आखिर में क्या होता है ये जानने के लिए आपको इसे प्राइम वीडियो पर देखना होगा.
यह भी पढ़ें: ‘इश्क में आशिक तर जाए तो रोमियो और मर जाए तो…’, शाहिद कपूर की फिल्म का धांसू टीजर रिलीज
एक गाने ने जीता दिल
साल 2024 में आई ‘बैड न्यूज’ भले ही ऑडियंस को पसंद ना आई हो, लेकिन इसके गाने सोशल मीडिया पर छा गए थे. विक्की कौशल का ‘तौबा-तौबा’ गाना भी इसी फिल्म का है, जो आज भी बॉलीवुड के सुपरहिट गानों में शामिल है. विक्की कौशल ने इस मूवी में अपने डांस का तड़का लगाकर ऑडियंस को भी हैरान कर दिया था.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines