हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'अच्छी फिल्मों नहीं बन रही और…', O Romeo एक्टर शाहिद कपूर ने बॉलीवुड के बदलते दौर पर तोड़ी चुप्पी

O Romeo Shahid Kapoor: ‘ओ रोमियो’ फेम शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. वहीं इसी दौरान एक्टर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में हो रहे बदलावों पर बात की है. इसके साथ ही एक्टर ने इंडस्ट्री की मार्केटिंग पर भी बात की है. चलिए आपको भी बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा?

विज्ञापन
शाहिद कपूर ने बॉलीवुड में हो रहे बदलावों को लेकर की बात

O Romeo Shahid Kapoor: शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म में शाहिद कपूर के साथ पहली बार स्क्रीन पर तृप्ति डिमरी की जोड़ी देखने को मिलेगी. वहीं शाहिद कपूर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में बदलते दौर के बारे में चुप्पी तोड़ी है और इस मुद्दे पर खुलकर बातें की हैं. साथ ही एक्टर ने इंडस्ट्री की मार्केटिंग के बारे में भी बातें कीं. चलिए आपको भी बताते हैं ‘ओ रोमियो’ एक्टर ने क्या कुछ कहा?

बॉलीवुड के बदलावों पर की बात

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग टॉपिक बन गई है. वहीं फिल्म की पूरी टीम भी अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. शाहिद कपूर ने हाल ही में प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में बॉलीवुड में हो रहे बदलावों को लेकर बात की है. एक्टर ने पॉडकास्ट में कहा कि लोगों का ध्यान खींचकर रखना अब बॉलीवुड के लिए एक टास्क बन गया है.

यह भी पढ़ें: पवन सिंह की मां ने तुड़वाया बेटे-बहू का घर? जानिए इमोशनल पोस्ट के पीछे की असली कहानी | Bhojpuri Talk

विज्ञापन

क्या बोले एक्टर?

शाहिद कपूर ने आगे कहा, ‘बॉलीवुड में अब अच्छी फिल्में नहीं बन रही है, इस वजह से ऑडियंस भी अपना सब्र खो रही है. उनका दिमाग अब फोकस नहीं कर पाता. उन्हें लगातार कुछ नया चाहिए. एक जैसी फिल्में देखकर ऑडियंस बोर हो गई है. बात ये भी नहीं है कि दर्शक फिल्म देखना नहीं चाहते, बल्कि बात ये भी है कि हम उन्हें वो मसाला दे ही नहीं पा रहे हैं. फिल्में अच्छी नहीं बन रही हैं, जितनी बननी चाहिए.’

इंडस्ट्री की मार्केटिंग पर भी की बात

वहीं शाहिद कपूर ने इंडस्ट्री की मार्केटिंग पर भी खुलकर बातें कीं. एक्टर ने कहा, ‘लोग अक्सर ये नहीं समझते कि स्टेज पर सैकड़ों लोगों की तालियां और प्यार कितना खास होता है. जब लोग आपको खास मानते हैं, तो वो पल बहुत खूबसूरत लगता है. लेकिन जब इसमें बनावट और नकलीपन आ जाता है, तो वो एहसास पहले जैसा नहीं रहता. उन्होंने आगे कहा कि मार्केटिंग सबको करनी पड़ती है, लेकिन सवाल ये है कि कितनी मार्केटिंग सही है और कब वो हद पार कर जाती है. ये सब इंसान की अपनी सोच और नैतिकता पर निर्भर करता है.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘कमरे में ले गया और…’, फोटोग्राफर की गंदी डिमांड पर छलका साउथ की फेमस एक्ट्रेस का दर्द, कौन हैं ऐश्वर्या राजेश?

कब रिलीज होगी फिल्म?

बता दें शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola