हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BO Collection: O Romeo की कमाई पहले मंडे ही गिरी धड़ाम! जानें 4 दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

O Romeo Box Office Collection Day 4: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म की स्टारकास्ट की काफी तारीफ हो रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

विज्ञापन
'ओ रोमियो' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

O Romeo Box Office Collection Day 4: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. वीकेंड पर उछाल देखने के बाद अब फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. रिलीज से पहले फैंस को इस फिल्म से ज्यादा अच्छी उम्मीद थी. अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का हाल देखकर लग रहा है कि ये फिल्म ऑडियंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है.

‘ओ रोमियो’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ की कमाई में चौथे दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.75 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 11.62% रही. शोज की बात करें तो सुबह के शो 7.12%, दोपहर के शो 11.92%, शाम के शो 11.53% और रात के शो 15.89% रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 34.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

यह भी पढ़ें: अब कैसी है Chiranjeevi की हालत? कंधे की सर्जरी के बाद सुपरस्टार ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

विज्ञापन

O Romeo का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 45.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा और ज्यादा बढ़ता दिखाई दे सकता है. हालांकि अभी फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट ही देखने को मिल रही है. सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर और बाकी स्टारकास्ट की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है, लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म अच्छी कमाई नहीं कर पा रही है.

यह भी पढ़ें: Rajkummar Rao का बदला हुलिया, हैरान हुए फैंस, 41 के एक्टर की ये कैसी हालत?

विज्ञापन

फिल्म में कौन-कौन?

फिल्म में शाहिद कपूर के साथ-साथ तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. इन सभी सितारों ने फिल्म में अपनी कमाल की एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीता है. वहीं शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी ऑडियंस को पहली बार स्क्रीन पर दिखाई दी और लोगों ने इस नई जोड़ी को काफी पसंद भी किया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola