Box Office Collection: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है. फैंस भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं. वहीं फिल्म की कमाई अभी भी जारी है. हालांकि फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी ओर तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ और मृणाल ठाकुर की ‘दो दीवाने सहर में’ की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि फैंस इन फिल्मों की कहानी को काफी पसंद कर रहे हैं. चलिए जानते हैं तीनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?
‘ओ रोमियो’ का कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘ओ रोमियो’ ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.20 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 60.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने 94.45 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. फिल्म में शाहिद कपूर के साथ-साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल लीड रोल में हैं.
यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna या Vijay Deverakonda… किसके ज्यादा फॉलोअर्स, इंस्टाग्राम पर एक्टर किसे करते हैं फॉलो?
‘अस्सी’ की कमाई कितनी?
तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन 55 लाख की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.30 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 7.4 करोड़ पहुंच गया है. फिल्म को भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा हो, लेकिन इसकी कहानी को काफी पसंद किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: Vijay Deverakonda की होने वाली साली बेहद क्यूट, Rashmika Mandanna से 16 साल छोटी हैं Shiman
‘दो दीवाने सहर में’ की अब तक की कमाई
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘दो दीवाने सहर में’ की कमाई में भी गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 40 लाख की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 5.75 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 6.75 करोड़ हो गया है. फिल्म की कहानी रोमांटिक है, जिसे ऑडियंस काफी पसंद भी कर रही है. वहीं मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी को भी खूब पसंद किया जा रहा है.
संबंधित खबरें
LIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
18 mins agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
36 mins agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
18 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
20 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
21 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
23 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
23 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 day agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines