Box Office Collection: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं फिल्म की कमाई में उछाल भी देखने को मिला है. फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए कुछ ही कदम दूर है. इसके साथ ही तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ और मृणाल ठाकुर की ‘दो दीवाने सहर में’ की कमाई जारी है. दोनों फिल्मों को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं और दोनों की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. चलिए जानते हैं तीनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?
‘ओ रोमियो’ ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने 12वें दिन 1.65 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 59.05 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 92.95 करोड़ की कमाई कर ली है. जल्द ही ये आंकड़ा 100 करोड़ पहुंचने वाला है. फिल्म में शाहिद कपूर के साथ-साथ तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं.
यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले ‘The Kerala Story 2’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 16 बड़े बदलाव के बाद मिली हरी झंडी
‘अस्सी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ को भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर फिल्म की काफी तारीफ हो रही है. फिल्म ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 85 लाख की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 5.75 करोड़ कमा लिए हैं, वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 6.75 करोड़ पहुंच गया है. तापसी पन्नू की एक्टिंग की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है.
यह भी पढ़ें: ‘लाइफ शुरू करो आगे बढ़ो…’, ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित के पति का पोस्ट वायरल, रिश्ते पर उठे सवाल
‘दो दीवाने सहर में’ की कमाई
वहीं दूसरी ओर मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘दो दीवाने सहर में’ को भी सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. 5वें दिन फिल्म ने 50 लाख का कलेक्शन किया. फिल्म ने भारत में 5.30 करोड़ और वर्ल्डवाइड 6.25 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री की तारीफ की जा रही है.
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
12 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
13 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
15 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
17 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
18 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
18 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines