हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss में फ्लॉप हुईं टीवी की टॉप 5 एक्ट्रेसेस, Nyra Banerjee से पहले इनके आंसू भी नहीं आए काम

Bigg Boss: बिग बॉस में नायरा के अलावा और भी टीवी की कई ऐसी एक्ट्रेसेस नजर आई हैं जो बीच में ही शो से बाहर हो गई थीं। इस लिस्ट में टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss

Bigg Boss: ‘बिग बॉस 18‘ से जिस तरह से नायरा बनर्जी (Nyra Banerjee) का एविक्शन हुआ है फैंस भी हैरान हैं। नायरा एक बेहद स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के रूप में उभर रही थीं और इसे पहले की उनकी रियल साइड सामने आती वो शो से एविक्ट हो गईं। दर्शकों के कम वोटों के कारण नायरा बनर्जी का बिग बॉस का सफर बीच में ही खत्म हो गया। किसी को उम्मीद नहीं थी कि टीवी कि इतनी पॉपुलर एक्ट्रेस शो में ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं वो सलमान खान से शो से इतनी जल्दी निकल जाएंगी। लेकिन सिर्फ नायरा ही नहीं टीवी की कई और ऐसी बहुएं हैं जो बिग बॉस में वो कमाल नहीं कर पाईं जिसकी फैंस को उनसे उम्मीद थी।

Rupali Ganguly  

टीवी के सबसे पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली भी बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं। आज जो रुपाली टीवी इंडस्ट्री पर रूल करती हैं वो बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने में नाकामयाब रही थीं। 69 दिन तक तो उन्होंने बिग बॉस सीजन 1 में खुद को बचाकर रखा, लेकिन 70वें दिन रुपाली की शो से एग्जिट हो गई थी।

विज्ञापन

Sara Khan

पॉपुलर शो ‘बिदाई’ (Sapna Babul Ka… Bidaai) में साधना का किरदार निभाकर सारा खान ने सभी का दिल जीत लिया था। वो जब बिग बॉस के घर में आईं तो टीवी इंडस्ट्री का एक पॉपुलर फेस बन चुकी थीं। लेकिन बिग बॉस 4 में न तो उनके आंसू, न ही गुस्सा और न ही शादी काम आई। रियलिटी शो में शादी करने के बावजूद सारा खान 70वें दिन शो से बाहर हो गई थीं। ये सीजन श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने जीता था।

Pratyusha Banerjee

‘बालिका वधू’ (Balika Vadhu) की आनंदी जिसके एक आंसू पर पूरा देश रो पड़ता था, जिसकी एक मुस्कान से हर कोई खिलखिला उठता था, लेकिन जब वो प्रत्युषा के रूप में नजर आईं तो फैंस का वो प्यार उन्हें नहीं मिला जिसकी मेकर्स ने उम्मीद की थी। प्रत्युषा बनर्जी बिग बॉस सीजन 7 में नजर आई थी। इस सीजन में टीवी इंडस्ट्री के कई धुरंधर थे और उन सबके बवाल के बीच प्रत्युषा थोड़ी फीकी रह गई थीं। इसीलिए डे 63 पर उनका खेल खत्म हो गया था और ट्रॉफी गौहर खान के हाथ लगी थी।

विज्ञापन

Rashami Desai

रश्मि देसाई किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो सीजन 13 में नजर आई थीं और ये अब तक का सबसे पॉपुलर और आइकोनिक सीजन रहा है। आपको बता दें, रश्मि सीजन 13 की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं लेकिन एक महीने में ही उनकी शो से छुट्टी हो गई थी। ये देखकर न सिर्फ बाकी कंटेस्टेंट्स शॉक्ड थे बल्कि दर्शकों के भी मुंह खुले रह गए थे। दरअसल, सभी को लगा था कि वो सीजन रश्मि ही जीतने वाली हैं। यही सोचकर मेकर्स ने एक बार फिर उनकी शो में वापसी करवाई लेकिन एक बार फिर वो रनरअप बनकर ही रह गईं।

यह भी पढ़ें: भौकाल भी बड़ा होगा और पर्दा भी, Mirzapur: The film से फिर लौटेंगे मुन्ना भैया

Devoleena Bhattacharjee

टीवी की गोपी बहू यानी देवोलीना बनर्जी जब बिग बॉस सीजन 13 का हिस्सा बनी थीं जो उनका शो में एक अलग ही रूप देखने को मिला था। टीवी की बहू रियल लाइफ में बेब है ये सभी ने देखा, लेकिन पसंद नहीं किया। इसलिए रश्मि की तरह वो भी शो से 2 बार बाहर हो गईं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola