Bigg Boss 18: बिग बॉस सीजन 18 में एक बार फिर इतिहास दोहरा सकता था। सीजन 11 में हिना खान (Hina Khan) ने इस रियलिटी शो में 100 जोड़ी कपड़े अपने साथ लेकर गई थीं। इससे पहले कभी भी कोई एक्ट्रेस अपने साथ इतने कपड़े इस शो में नहीं लेकर गई थी। वो एक ही दिन में कई आउटफिट चेंज करती थीं। ऐसे में वो बिग बॉस में अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर खूब सुर्खियों में रहीं। इस सीजन भी एक कंटेस्टेंट अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियां बटोर रही थी। एक पॉपुलर एक्ट्रेस ऐसी है जो इस शो में 400 जोड़ी कपड़ों के साथ पहुंची थीं।
400 जोड़ी कपड़े लेकर किस एक्ट्रेस ने बिग बॉस में रखा कदम?
सुनकर आपको भी झटका लगा होगा क्योंकि 400 जोड़ी कपड़े कोई छोटी बात नहीं है। अगर एक दिन में दो ड्रेस पहनी जाएं तो भी 200 कपड़े पहनने में नहीं आएंगे क्योंकि शो इतना भी लम्बा नहीं होता। एक साल में 365 दिन होते हैं और बिग बॉस ज्यादा से ज्यादा 4 महीने तक ही चलता है। ऐसे में आप सोच ही लीजिए कि ये एक्ट्रेस किस तैयारी के साथ बिग बॉस के घर में आई थीं। अब आप भी जानना चाहते होंगे कि वो कौन है जो 400 जोड़ी कपड़ों के साथ अपना फैशन गेम स्ट्रॉन्ग दिखाना चाहती है?
बर्बाद हुआ प्लान
तो आपको बता दें, ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि नायरा बनर्जी (Nyra Banerjee) हैं। नायरा ने खुद ये बात रिवील की है कि वो शो में 400 जोड़ी कपड़े लेकर गई थीं। हालांकि, दुख की बात तो ये है कि उन्हें अपने इन कपड़ों को फ्लॉन्ट करने का मौका ही नहीं मिला। शुरुआत के कुछ दिनों में तो नायरा शो में नजर ही नहीं आईं। ऐसे में उन्होंने जो पहना वो आउटफिट वेस्ट चला गया। जब वो दिखाई देने लगीं तो इससे पहले वो सबका अटेंशन अपने कपड़ों से ग्रैब करते उनका एविक्शन हो गया।
यह भी पढ़ें: Triptii Dimri शादी के बाद पति को क्या खिलाएंगी खास? एक्ट्रेस को पसंद हैं कैसे लड़के?
20 दिनों में ही हो गई शो से एग्जिट
नायरा बनर्जी बिग बॉस में 400 जोड़ी कपड़े तो ले गईं, लेकिन उनका शो में सफर महज 20 दिनों में ही खत्म हो गया। अगर वो शो में होतीं तो उनका एक अलग ही जलवा देखने को मिलता। हो सकता था कि नायरा इस सीजन की सबसे स्टाइलिस्ट कंटस्टेंट्स के रूप में नजर आतीं। लेकिन बाकी हसीनाओं को टक्कर देने से पहले ही शो से नायरा की एग्जिट हो गई। हालांकि, उन्होंने खुलासा किया है कि वो सभी कपड़े उनके अपने थे और उन्होंने उन्हें पहले कभी न कभी पहना हुआ है।
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 min ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
1 hr agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 hr agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
3 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
13 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
14 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
15 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
15 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines