Nushrat Bharucha: यो यो हनी सिंह संग रिलेशन पर नुसरत भरूचा ने तोड़ी चुप्पी बोलीं- यह मेरी जिंदगी का पहला डेटिंग अफवाह है
Edited By Hema Sharma

Edited By Hema Sharma

Nushrat Bharucha: सिंगर और रैपर हनी सिंह अक्सर किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में छाए रहते हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ के लिए भी वो सुर्खियों में छाए रहते हैं। अभी कुछ समय पहले वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड टीनी थडानी से अपने ब्रेकअप की बात को लेकर खबरों में थे तो अब एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के साथ अपने लव अफेयर की बात को लेकर एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं।
आपको पता हो कि नुसरत ने हनी के साथ उनके म्यूजिक एल्बम के लिए हाथ मिलाया था और इसी बीच दोनों के रिश्ते में होने की अफवाहें उठने लगीं। अब एक्ट्रेस ने इन्हीं रिपोर्ट पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए करारा जवाब दिया है।
मालूम हो कि, एक्ट्रेस नुसरत भरूचा और हनी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था,इस वीडियो में हनी सिंह और नुसरत एक दूसरे का हाथ थामे एक इवेंट में शिरकत करते दिखाई दिए थे। इस वीडियो में हनी सिंह नुसरत के लिए काफी प्रोटेक्टिव थे। इस इवेंट के दौरान दोनो सितारों ने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए। फिर क्या था दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया और दोनो के अफेयर की खबरों को हवा मिल गई।
हाल फिलहाल नुसरत भरूचा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘छत्रपति’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में साउथ के एक्टर श्रीनिवास बेलमकोंडा के साथ काम करती नजर आने वाली हैं। इसी बीच नुसरत ने हनी सिंह संग अपने रिश्ते की अफवाह पर चुप्पी तोड़ते हुए मजेदार बयान दिया है। एक्ट्रेस ने कहा है, ‘मैं डेटिंग अफवाहों पर बात करने से बिल्कुल नहीं डरती हूं। आपको पता है यह मेरी जिंदगी का पहला डेटिंग अफवाह है। मैंने इतना काम किया है लेकिन कभी डेटिंग की अफवाहें नहीं आई थीं।’
नुसरत भरूचा ने आगे कहा, ‘मैं कभी किसी के साथ स्पॉट नहीं हुई, लेकिन जब मैंने हनी सिंह के साथ डेटिंग वाली अफवाह सुनी तो खुशी हुई कि वाह अब मेरे भी डेटिंग की अफवाहें उड़ रही हैं, लोग रैपिड फायर में मुझसे इस पर सवाल पूछ सकते हैं।’
‘ड्रीम गर्ल’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी जैसी शानदार फिल्मों में अपनी एक्टिंग के जरिए नुसरत ने फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी। अब जल्द ही वो ‘छत्रपति’ में नजर आने वाली हैं। बता दें कि यह साउथ के स्टार फिल्ममेकर एसएस राजामौली की साल 2007 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म ‘छत्रपति’ की हिंदी रीमेक है। फिल्म में एक्ट्रेस को श्रीनिवास बेलमकोंडा के साथ देखा जाएगा।
(Ambien)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: