शेख हसीना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस Nusraat Faria अरेस्ट, क्या है मामला?

अभिनेत्री नुसरत फारिया सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती है। हालांकि, अब एक्ट्रेस को लेकर बड़ी खबर आ रही है और वो ये कि उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है।

Nusraat Faria

नुसरत को अरेस्ट कर लिया गया है।

बांग्लादेश की मशहूर अभिनेत्री नुसरत फारिया को लेकर बड़ी खबर आ रही है। नुसरत को अरेस्ट कर लिया गया है। फिल्म ‘मुझिब: द मेकिंग ऑफ ए नेशन’ में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का किरदार निभाने वाली नुसरत अब पुलिस की गिरफ्त में है। इस खबर के आने से फैंस हैरान और परेशान हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं इसके बारे में…

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

इस पूरे मामले की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह गिरफ्तारी कथित तौर पर जुलाई 2024 में शेख हसीना के खिलाफ हुए आंदोलनों के दौरान हत्या के प्रयास के केस से जुड़ी हुई है। अब नुसरत को ढाका के शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया। प्रोथोम एलो अखबार के अनुसार, नुसरत थाईलैंड जा रही थी और उन्हें इमिग्रेशन चेकपॉइंट पर अरेस्ट कर लिया गया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Faria (@nusraat_faria)

नुसरत फारिया के लिए अरेस्ट वारंट जारी

बता दें कि सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हत्या के प्रयास के आरोप में दर्ज एक मामले के सिलसिले में नुसरत फारिया के लिए अरेस्ट वारंट जारी किया गया था। विरोध प्रदर्शनों के कारण अंततः शेख हसीना को इस्तीफा देना पड़ा और उसके बाद वे भारत चली गईं। बड्डा जोन के सहायक पुलिस कमिश्नर शफीकुल इस्लाम ने प्रोथोम अलो से अभिनेत्री की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग

गौरतलब है कि नुसरत फारिया की इंडिया में भी बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी नुसरत के चार मिलियन फॉलोअर्स हैं और लोग उन्हें खूब प्यार देते हैं। हालांकि, अब देखना होगा कि इस केस में आगे क्या होता है? नुसरत ने एक दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि ये स्पेशल दिन के लिए था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ