हाल ही में हुए एक इवेंट में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। यहां छोटे पर्दे और और बी-टाउन के सेलेब्स सज-धजकर पहुंचे थे। कई हसीनाओं ने तो अपनी हॉटनेस से सारी लाइमलाइट बटोर ली। किसी की ड्रेस तो किसी के नेल्स ने सभी को चौंका दिया। एक्ट्रेसेस के बीच फैशन को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिली। वहीं, कहते हैं ना फैशन इतना भी आसान नहीं होता। अब ये फैशन एक्ट्रेस नुसरत भरुचा और उर्फी जावेद के लिए भी मुसीबत बन गया।
गिरते-गिरते बचीं नुसरत भरुचा
एक्ट्रेस नुसरत भरुचा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस अपने कपड़ों से परेशान नजर आ रही हैं। नुसरत ने इस दौरान रिवीलिंग ऑफ व्हाइट टॉप और शिमरी साइड स्लिट स्कर्ट पहनी हुई थी। साथ ही हाई हील्स के साथ अपना लुक कम्पलीट किया था। वैसे तो इस दौरान एक्ट्रेस बेहद कॉन्फिडेंट दिख रही थीं, लेकिन उनके साथ इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि वो सबके सामने गिरते-गिरते बचीं।
नुसरत भरुचा का ऊप्स मोमेंट वायरल
दरअसल, चलते हुए उनके हील्स उनकी स्कर्ट में अटक गई और एक्ट्रेस का बैलेंस बिगड़ गया। इस दौरान नुसरत भरुचा बुरी तरह से लड़खड़ा गईं। हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेस अपनी टीम के साथ थीं, तो उन्हें उनके साथ खड़े एक शख्स ने सहारा दिया और एक्ट्रेस संभल गईं। नहीं तो उनका ऊप्स मोमेंट और भी बुरा हो सकता था। नुसरत भरुचा के अलावा इस इवेंट में उर्फी जावेद भी अपनी ड्रेस के कारण तकलीफ का सामना करते हुए नजर आईं।
यह भी पढ़ें: क्या कपिल शर्मा ने चोरी किया पाकिस्तानी स्टैंड-अप कॉमेडियन का कॉन्सेप्ट? खुद शकील सिद्दीकी ने तोड़ी चुप्पी
उर्फी जावेद के लिए ड्रेस बनी सिरदर्द
उर्फी ने एक न्यूड शादी की ड्रेस पहनी हुई थी जो ऊपर से काफी स्टाइलिश और हैवी दिख रही थी। वहीं, ये ड्रेस नीचे से एक दम ट्रांसपेरेंट थी। उर्फी की ये ड्रेस कुछ ऐसी थी कि एक्ट्रेस इसमें चल तक नहीं पा रही थीं। उनके लिए वॉक करना भी मुश्किल हो रहा था। पैपराजी के सामने उर्फी की ऑक्वर्ड वॉक अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
7 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
8 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
9 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines